बरेली में एंबुलेंस के रेट तय करने का कोई फायदा नहीं, चालक मनमाने दाम ही बता रहे, देखें कैसे बात करते हैं चालक

Sting on Ambulance मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद प्रशासन ने एंबुलेंस की किराया दरें तय की। किमी के हिसाब से ही एंबुलेंस चालकों को तीमारदारों से किराया लेना चाहिए। लेकिन एंबुलेंस चालक मनमानी पर उतारू हैं। दैनिक जागरण ने सोमवार को हकीकत परखने के लिए एंबुलेंस चालकों से संपर्क किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 03:09 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 03:09 PM (IST)
बरेली में एंबुलेंस के रेट तय करने का कोई फायदा नहीं, चालक मनमाने दाम ही बता रहे, देखें कैसे बात करते हैं चालक
मुख्यमंत्री के कहने पर प्रशासन ने लागू की थी दरें, एंबुलेंस चालकों से संपर्क करने पर मनमानी सामने आईं।

बरेली, जेएनएन।Sting on Ambulance : मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद प्रशासन ने एंबुलेंस की किराया दरें तय की। किमी के हिसाब से ही एंबुलेंस चालकों को तीमारदारों से किराया लेना चाहिए। लेकिन एंबुलेंस चालक मनमानी पर उतारू हैं। दैनिक जागरण ने सोमवार को हकीकत परखने के लिए एंबुलेंस चालकों से संपर्क किया। चार एंबुलेंस चालकों में सिर्फ एक ने प्रशासन की तय किराया दरों पर कोविड मरीज को ले जाने पर हामी भरी। 

केस एक : चार किमी फासले के मांगे तीन हजार

संवाददाता : भइया मरीज को सुभाषनगर से सिद्धि विनायक अस्पताल लेकर जाना है।

चालक : जी, ले जाएंगे।

संवाददाता: कितने रुपये लगेंगे?

चालक: तीन हजार रुपये।

संवाददाता: स्थिति सही नहीं चल रही है, थोड़े पैसे कम कर लो

चालक: आप 2500 रुपये दे देना, वैसे सही पैसे बताएं है, आक्सीजन ही इतनी मुश्किल से मिल रही है।

संवाददाता: चलो ठीक है, हम एक बार घर पर बात करके बताते हैं।

चालक: आप बात कर लीजिए छोड़ तो मैं दूंगा ही।

केस दो - सुभाषनगर से सिटी स्टेशन रोड के दो हजार रुपये

संवाददाता: मरीज को लेकर जाना है सुभाषनगर से विनायक अस्पताल सिटी स्टेशन रोड

चालक: ले आएंगे।

संवाददाता: कितने रुपये लेंगे आप।

चालक: दो हजार रुपये लगेंगे और किसी दूसरे अस्पताल में जाओगे तो कुछ ज्यादा। पहले ये कंर्फम कर लो कि विनायक में बेड मिल जाएगा या नहीं।

संवाददाता: विनायक की जगह किसी और अस्पताल के कितने रुपये लेंगे।

चालक: चार हजार

संवाददाता : ठीक है, बात करके बताते हैं।

केस तीन- एसआरएमएस के लिए ढाई हजार चाहिए

संवाददाता: भइया मरीज सिविल लाइंस से श्रीराममूर्ति स्मारक अस्पताल लेकर जाना है।

चालक: ले जाएंगे, 2500 रुपये लेंगे।

संवाददाता: कुछ कम कर लीजिए।

चालक: नहीं भाई बिल्कुल सही रुपये बतायें हैं, जो सरकार ने तय किए हैं। आक्सीजन युक्त 2500 और आक्सीजन रहित 1500 लगेंगे। आगे आपकी इच्छा है।

संवाददाता: हम घर पर एक बार चर्चा कर लें। फिर बताते हैं, आपका नाम क्या है

चालक: नाम पूछकर क्या करेंगे और फोन काट दिया।

केस चार- 22 किमी पर प्रशासन के रेट देने को कहा

संवाददाता: भइया मरीज को श्रीराममूर्ति स्मारक अस्पताल लेकर जाना है।

चालक: कहां से।

संवाददाता: सुभाषनगर से, कितने रुपये।

चालक: जो रेट प्रशासन ने तय किए हैं, वही दे देना।

संवाददाता: थोड़ी पैसों की दिक्कत हैं भइया।

चालक: अरे आप पहले मरीज को अस्पताल पहुंचवाओ, मरीज की जान जरूरी है। रुपये जो इच्छा हो दे देेना।

तीमारदार बोले-रेट ज्यादा तय कर दिए

प्रशासन से तय एंबुलेंस किराये पर तीमारदार भी असंतुष्ट नजर आए। उनका कहना था कि सामान्य रूप से हजार रुपए किराया होना चाहिए। कर्मचारी नगर से मरीज को एंबुलेंस से खुशलोक अस्पताल लेकर आए तीमारदार नरेंद्र विश्नोई ने बताया कि उनसे इतनी दूरी के 28 सौ रुपये लिए हैं। वहीं तीमारदार ममता जोशी ने बताया कि गुलाबराय से विनायक अस्पताल के एंबुलेंस चालक ने दो हजार रुपए लिए। बताती हैं कि उन्होंने एंबुलेंस चालक से यह भी कहा कि अब तो एंबुलेंस के दाम तय हो गए हैं। इस पर चालक ने कहा कि आपकी इच्छा है। जाना है तो बताइये।

मनमानी होने पर यहां करें शिकायत

पुलिस हेल्पलाइन - 112

ट्रैफिक हेलपलाइन - 7302892388

इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर - 0581-251061, 2511021, 2428914, 2428188

राममोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात 9454401032

डॉ आरएन गिरी एसीएमओ 9286368380

जय प्रकाश गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन 9456205868

हमारी अपील है कि अगर एंबुलेंस चालक मनमानी करते हैंं तो प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत करें। नोडल अधिकारी नियुक्त है, उन्हें संपर्क करें। सौ फीसद कार्रवाई होगी।-महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम सिटी

chat bot
आपका साथी