रफ्तार ने ली फिर दो लोगों की जान, अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शहर में दो अलग-अलग हादसों में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:17 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:17 PM (IST)
रफ्तार ने ली फिर दो लोगों की जान, अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आसपुर खूबचंद गांव निवासी सोहनलाल खेती करते थे

 बरेली, जेएनएन। शहर में दो अलग-अलग हादसों में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आसपुर खूबचंद गांव निवासी सोहनलाल खेती करते थे। करीब एक माह पहले वह साइकिल से बेटी किरन के घर गांव सैदुपर चुन्नीलाल जा रहे थे। उसी दौरान हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। स्वजन ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं शाही थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी राजकुमार एक प्लाइवुड फैक्ट्री में नौकरी करते थे। रविवार को वह छुट्टी के बाद परसाखेड़ा से बाइक से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान किला पुल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्वजन ने उन्हें इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बरेली : एसएसपी राेहित सिंह सजवाण ने बुधवार रात दस दारोगाओं को इधर से उधर किया।इसमें दारोगा रामरतन सिंह, दीपक कुमार, सोनू कुमार, प्रदीप कुमार, सुजाउर्ररहमान, रामवीर सिंह, बृजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, अमरेश व प्रमोद कुमार का नाम शामिल है। वहीं दस दारोगाओं को गैर जनपद रिलीव कर दिया गया। रिलीव किए गए सभी दारोगाओं का जनपद में समय पूरा हो चुका था।

chat bot
आपका साथी