बरेली में होर्डिंग हटाने पर भड़के सपा कार्यकर्ता, महापौर कार्यालय को घेरा

कुछ दिन पहले शामिल ही सपा में शामिल हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की होर्डिंग हटाए जाने पर कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने निगम की कार्रवाई का विरोध व हंगामा किया। महापौर कार्यालय जाकर उनका घेराव किया। महापौर के निर्देश पर उनके होर्डिंग वापस किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:23 PM (IST)
बरेली में होर्डिंग हटाने पर भड़के सपा कार्यकर्ता, महापौर कार्यालय को घेरा
बरेली में होर्डिंग हटाने पर भड़के सपा कार्यकर्ता, महापौर कार्यालय को घेरा

जागरण संवाददाता, बरेली: कुछ दिन पहले शामिल ही सपा में शामिल हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की होर्डिंग हटाए जाने पर कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने निगम की कार्रवाई का विरोध व हंगामा किया। महापौर कार्यालय जाकर उनका घेराव किया। महापौर के निर्देश पर उनके होर्डिंग वापस किए गए।

शहर में बिना अनुमति होर्डिंग लगाने की शिकायत पर नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने अधिकारियों को होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए थे। सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम प्रवर्तन दल के साथ चौपुला चौराहा पर पहुंची। वहां से पटेल चौक की ओर होर्डिंग हटाना शुरू किया। टीम ने वहां से पटेल चौक और फिर चौकी चौराहा तक होर्डिंग हटाई। कई बड़े होर्डिंग जब्त करके टीम नगर निगम ले आई। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल ने बताया कि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व बीते दिनों सपा में शामिल हुए अनुराग सिंह नीटू अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे। टीम के साथ उनकी कहासुनी भी हुई। वहां हंगामा होने लगा। इसके बाद सपा कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ नगर निगम पहुंच गए। उन्होंने महापौर डा. उमेश गौतम का घेराव किया। बताया कि निगम की टीम ने सिर्फ उनके होर्डिंग ही हटाए हैं। ऐसा चौथी बार किया गया है। अन्य पार्टियों के बैनर, होर्डिंग नहीं हटाए जा रहे हैं।

वर्जन

शहर में बिना अनुमति होर्डिंग लगाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर सहायक नगर आयुक्त के साथ टीम को होर्डिंग हटाने को भेजा गया था।

अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

कोई भी बिना अनुमति के होर्डिंग और बैनर नहीं लगा पाएगा। सपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने होर्डिंग वापस मांगे थे। उन्हें चेतावनी देकर लौटाया है।

डा. उमेश गौतम, महापौर

chat bot
आपका साथी