SP State President Naresh Uttam News : शाहजहांपुर में नरेश उत्तम ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- बिचौलियों से धान और गेहूं खरीदवा लेती है सरकार

SP State President Naresh Uttam News शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा पर निशाना साधा है उनका कहना है कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 06:45 AM (IST)
SP State President Naresh Uttam News : शाहजहांपुर में नरेश उत्तम ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- बिचौलियों से धान और गेहूं खरीदवा लेती है सरकार
SP State President Naresh Uttam News : शाहजहांपुर में नरेश उत्तम ने भाजपा पर साधा निशाना

बरेली, जेएनएन। SP State President Naresh Uttam News : शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था। लेकिन सरकार एमएसपी रेट पर गेहूं व धान की खरीद कराने के बजाय बिचौलियों से करवा लेती है और यह बिचौलिए भाजपा नेताओं के ही लोग होते हैं।

रविवार दोपहर बाद समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि आज पूरे देशभर में किसान आंदोलनरत है। लेकिन स्वतंत्र दिवस पर जब लाल किले पर प्रधानमंत्री ने ध्वजारोहण किया तो उन्होंने किसानों की बात तक नहीं की। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों का किस कदर भाजपा सरकार शोषण करने पर उतारू है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने पहले कोरोना के नाम पर पूरे देश भर में करोड़ों रुपए की लूटमार मचाई।

जिसका सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध भी किया लेकिन उसके बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सड़कों का जहां बुरा हाल है वहीं बेसहारा पशुओं से किसान परेशान है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से डट जाएं ताकि जनता का शोषण करने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने में आसानी हो सके। पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष का जिला अध्यक्ष तनवीर खा, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी