बरेली में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- भाजपा विषधर सांप, फैला रही जहर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि भाजपा सरकार विषधर सांप है जो समाज में जहर फैला रही है। यह किसी दानव की भांति देश समाज संविधान के लिए खतरनाक है। वह झूठ की नींव पर टिकी है

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 01:28 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:28 PM (IST)
बरेली में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- भाजपा विषधर सांप, फैला रही जहर
बरेली में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने भाजपा पर साधा निशाना

बरेली, जेएनएन। Assemlbly Election 2022 SP Activity in Bareilly : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि भाजपा सरकार विषधर सांप है, जो समाज में जहर फैला रही है। यह किसी दानव की भांति देश, समाज, संविधान के लिए खतरनाक है। वह झूठ की नींव पर टिकी है जो कुछ ही दिनों में जनता के वोट से दफन हो जाएगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बुधवार को एक निजी सभागार में नौ विधानसभावार कमेटी, सेक्टर, ब्लाक व बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ संगठन की समीक्षा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने पार्टी की गतिविधियों पर गहन मंथन कर मार्गदर्शन किया। इसके बाद जीत सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। बोले, सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्य व भाजपा के झूठे वादों को जनता से बताएं।

उन्होंने सभी को एकजुट होकर अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को भी कहा। युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है कि सड़कों पर गड्ढे नहीं है, यहां तो गड्डों में सड़कें दिखती है। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सतेंद्र सिंह, गौरव सक्सेना, रविंद्र यादव, शिवमूर्ति सिंह राना, प्रवीण सैनी, नासिर खान आदि मौजूद रहे।

लखीमपुर कांड के पीड़ितों को दिए चेक

बीते दिनों लखीमपुर के किसान आंदोलन में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उत्तराखंड गया। उन्होंने रुद्रपुर उत्तराखंड के पुराने समाजवादी पूर्व जिलाध्यक्ष और किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क, दुर्गापुर उत्तराखंड के हरपाल सिंह, जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश के इंदरपुर बिलासपुर के गुरजीत सिंह और टांडा नानपारा रामपुर निवासी हरविंदर सिंह आदि को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए एक-एक लाख रुपये का चेक दिया। इस दौरान प्रांतीय नेता कुलदीप सिंह भुल्लर, शुभलेश यादव, विजय गोयल, साहब सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, सुमित यादव, सत्यवीर सिंह, सिम्पल कन्नौजिया, तरसेम सिंह खैरा, इकबाल सिंह चीमा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी