सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की ख्वाहिश, विधानसभा 2022 में बने अखिलेश की सरकार, मौलाना तौकीर की मिले सरपरस्ती

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के चलते सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामई रविवार को इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (आइएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा से मिलने दरगाह आला हजरत स्थित उनके आवास पहुंचे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 01:54 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 06:08 PM (IST)
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की ख्वाहिश, विधानसभा 2022 में बने अखिलेश की सरकार, मौलाना तौकीर की मिले सरपरस्ती
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की ख्वाहिश, विधानसभा 2022 में बने अखिलेश की सरकार

बरेली, जेएनएन। : प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के चलते सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामई रविवार को इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (आइएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा से मिलने दरगाह आला हजरत स्थित उनके आवास पहुंचे। जहां उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वलियों की सरजमी से कोई खाली नहीं जाता। मैं भी यहां मांगने आया हूं। उन्होंने दरगाह आला हजरत में हाजिरी दी और आगामी चुनाव में सपा की जीत की दुआ भी मांगी।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में अखिलेश सरकार बनने और मौलाना तौकीर की सरपरस्ती उन्हें मिले। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश देने के साथ ही कहा कि जल्द ही दो बड़े राष्ट्रीय अध्यक्षों की मुलाकात होगी। उन्होंने बताया कि दरगाह में हम दुआ लेकर आए हैं कि 2022 में अखिलेश यादव उप्र. के मुख्यमंत्री बने। बोले, मौलाना तौकीर पहले भी सपा के साथ रहे हैं। सभी क्षेत्रीय पार्टियां सपा के साथ चल रही हैं।

पार्टी की नीतियों के बारे में बोले, कि पिछली सरकार में तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को दिया। भविष्य में शिक्षा और रोजगार में पिछड़े लोगों को मौका दिया जाएगा। मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि अखिलेश यादव की पिछली सरकार से कुछ शिकवे भी हैं। बोले, डीएसपी जियाउल हक को न्याय नहीं मिला, मुजफ्फरनगर दंगा और मुस्लिम युवाओं को प्रताड़ित किया गया। बताया कि उन्होंने दंगा आयोग बनाने की मांग की थी, लेकिन वह पूरी नहीं हुई। बोले, कुछ मुद्दे और भी हैं, जिन पर अगर बात बन जाती है तो अखिलेश यादव की दावत जरूर कबूल की जाएगी।

उन्होंने भी प्रदेश की मौजूदा सरकार पर तमाम आरोप लगाए। इस मौके पर डा. नफीस खां, मुनीर इदरीसी, शमीम खां सुल्तानी, डा. शाहजेब, कलीमुददीन खां, फरहान रजा खां, मकदूम बेग आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी