बरेली में कार्यकर्ताओं से बोले सपा महानगर अध्यक्ष, पहले काम दिखाओ फिर मिलेगा विधानसभा चुनाव का टिकट

SP Activity News विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक जिन कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है वह सबसे पहले वोट बनाने का काम करें। बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम करे। इसके साथ ही पार्टी में नए सदस्यों को शामिल कराए। सबका काम देखा जाएगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:56 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 01:57 PM (IST)
बरेली में कार्यकर्ताओं से बोले सपा महानगर अध्यक्ष, पहले काम दिखाओ फिर मिलेगा विधानसभा चुनाव का टिकट
बरेली में कार्यकर्ताओं से बोले सपा महानगर अध्यक्ष, काम के आधार पर मिलेगा विधानसभा चुनाव का टिकट

बरेली, जेएनएन। SP Activity in Bareilly News : विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक जिन कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है, वह सबसे पहले वोट बनाने का काम करें। बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम करे। इसके साथ ही पार्टी में नए सदस्यों को शामिल कराए। सबका काम देखा जाएगा। इसकी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी। उसी के आधार पर उनके नाम पर मुहर लगेगी।

मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने यह बातें चुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदनकर्ताओं से कही। उन्होंने कहा कि इस वक्त पार्टी के हर कार्यकर्ता को मजबूती से काम करने की जरूरत है। जिन लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है, उनकी जिम्मेदारी पार्टी के प्रति काफी बढ़ जाती है। जो जैसा काम करेगा, उसे उसका वैसा नतीजा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय रहकर जनता के बीच में जाएं उनके दुख सुख में हिस्सेदारी करें एवं भारतीय जनता पार्टी के जुमले एवं झूठ को उजागर करें। इस दौरान गौरव सक्सेना, राजेश अग्रवाल, अब्दुल कय्यूम मुन्ना, मो. कलीमउद्दीन, अनीस अहमद, शाहजेब अंसारी, आरिफ कुरैशी, नूतन शर्मा, नीरज तिवारी, विष्णु शर्मा, अफरोज अंसारी, वैभव गंगवार, अंजुम फिरदौस मौजूद रहे।

सपा पार्षद के पक्ष में एसएसपी से मिले सपा नेता 

समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने बरेली में हो रहे जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव से पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा दबाव बनाने और पार्षद अकील उर्फ गुड्डे पर गलत कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की शिकायत की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी, पूर्व मंत्री अताउर्रहमान, जिला महासचिव सत्येंद्र सिंह यादव, आदेश यादव गुड्डू, गौरव सक्सेना, भूपेंद्र कुर्मी आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी