सपा महानगर अध्यक्ष बोले, कोरोना महामारी काल में जनता से धोखा कर रही प्रदेश सरकार

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि लखनऊ में बैठकर पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन बेड और दवाओं की कोई कमी न बताने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है। मुख्यमंत्री अधिकारियों द्वारा पूर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत ही निरीक्षण करने गए।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:20 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:20 PM (IST)
सपा महानगर अध्यक्ष बोले, कोरोना महामारी काल में जनता से धोखा कर रही प्रदेश सरकार
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास।

बरेली, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि लखनऊ में बैठकर पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन, बेड और दवाओं की कोई कमी न बताने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है। मुख्यमंत्री अधिकारियों द्वारा पूर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत ही निरीक्षण करने गए। मुख्यमंत्री वहां नहीं गए जहां कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों के स्वजनों की हालत भी नहीं जानी। मुख्यमंत्री ने खानापूर्ति कर केवल अधिकारियों व अपने पार्टी के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने बरेली दौरे के नाम पर कोरोना महामारी में शासन और प्रशासन की अव्यवस्थाओं के कारण रोज दम तोड़ रही आम जनता के साथ मजाक किया है। उन्हें धोखा देने का काम किया है। अपनी ही पार्टी के विधायक रहे केसर सिंह गंगवार के निधन पर उनके घर शोक संवेदना प्रकट करने भी नहीं गए।

chat bot
आपका साथी