बरेली में पुलिस को चकमा देकर दिल्ली बार्डर किसानों के पास पहुंचे सपाई

जिले की पुलिस को चकमा देकर समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार को दिल्ली बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने पहुंचे। उन्हें राशन उपलब्ध कराया और उनके साथ धरने पर भी बैठे। उनके साथ लंगर में खाना भी खाया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 05:24 PM (IST)
बरेली में पुलिस को चकमा देकर दिल्ली बार्डर किसानों के पास पहुंचे सपाई
बरेली में पुलिस को चकमा देकर दिल्ली बार्डर किसानों के पास पहुंचे सपाई

बरेली, जेएनएन। जिले की पुलिस को चकमा देकर समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार को दिल्ली बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने पहुंचे। उन्हें राशन उपलब्ध कराया और उनके साथ धरने पर भी बैठे। दिल्ली बार्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे किसानों से मिलने का सपा नेताओं ने कार्यक्रम पहले से तय कर लिया था। इसकी भनक पुलिस व प्रशासन के अफसरों को भी लग गई थी।

मंगलवार को तड़के करीब 110 कुंटल आटा और चावल भरकर ट्रक को निकाल दिया गया। कुछ देर बाद ही सपाई वाहनों के साथ पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के नेतृत्व में दिल्ली को निकल गए। पुलिस के सक्रिय होने तक सपाइयों का काफिला रामपुर पहुंच गया। दोपहर को सभी लोग गाजीपुर पहुंचे। वहां मौजूद किसान नेता तेजेंद्र सिह  ने सभी का स्वागत किया।

सपाइयों ने उन्हें राशन सौंपा। उनके साथ लंगर में खाना भी खाया। फिर उनके साथ धरने पर भी बैठे। भगवत सरन ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा ही किसानों के साथ रही है। पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग ने कहा कि जन व अन्नदाता विरोधी सरकार को आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी। इस दौरान प्रमोद बिष्ट, हाजी गुड्डू, प्रदीप मौर्य, भूपेंद्र कुर्मी, प्रमोद यादव, योगेश यादव, संजीव यादव, बीडी वर्मा, सूरज यादव, हैदर अली, गौरव सक्सेना, मनोहर सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी