बरेली में सपा बढ़ा रही अपना कुनबा, शामिल हुए क्षत्रिय समाज के लोग

बरेली में सपा का कुनबा बढ़ रहा है। चुनाव को देखते हुए स्थानीय स्तर के नेताओं ने अपनी कवायद तेज कर दी है। जिसके चलते सपा ज्वाइन करने वालों की संख्या में कुछ इजाफा होता नजर आ रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 01:43 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 01:43 PM (IST)
बरेली में सपा बढ़ा रही अपना कुनबा, शामिल हुए क्षत्रिय समाज के लोग
बरेली में सपा बढ़ा रही अपना कुनबा, शामिल हुए क्षत्रिय समाज के लोग

बरेली, जेएनएन। SP News : बरेली में सपा का कुनबा बढ़ रहा है। चुनाव को देखते हुए स्थानीय स्तर के नेताओं ने अपनी कवायद तेज कर दी है। जिसके चलते सपा ज्वाइन करने वालों की संख्या में कुछ इजाफा होता नजर आ रहा है। रविवार को क्षत्रिय समाज के कई लोगों ने सपा का दामन थाम लिया। जिसके चलते उन्होंने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है।  

मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को हुए कार्यक्रम में कई वर्गों के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकट क्षत्रिय समाज के तमाम लोगों के साथ पार्टी में शामिल हुए। उन्हें जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने सदस्यता दिलाई।

इस दौरान अमित यादव, रविंद्र यादव, मयंक शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, भारती चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, कैंट विधानसभा क्षेत्र में मढ़ीनाथ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने रामगोपाल वर्मा के नेतृत्व में पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान गौरव सक्सेना, प्रमोद यादव, क्षितिज यादव, समयुन खान आदि मौजूद रहे।

उधर, समाजवादी प्रबुद्ध सभा की बैठक बिथरीचैनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रामपुर काकर में हुई। बैठक में ब्राह्मणों से पार्टी के पक्ष में एकजुट होने की अपील की गई। इस दौरान अनुज उपाध्याय, अतुल पाराशरी, अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी