सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2021: कार्यकर्ताओंं से बोले पूर्व सीएम अखिलेश, हर गांव में 100 किसान पक्के तो जीत पक्की

सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2021 किसान आंदोलन के जरिये माहौल बनाने का प्रयास कर चुकी सपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गांवों का रुख करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यदि हर गांव से 100-100 किसानों-ग्रामीणों को अपने साथ जोड़ लिया तो हमारे प्रत्याशी को कोई हरा नहीं सकेगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:31 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 01:34 PM (IST)
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2021: कार्यकर्ताओंं से बोले पूर्व सीएम अखिलेश, हर गांव में 100 किसान पक्के तो जीत पक्की
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2021: कार्यकर्ताओंं से बोले पूर्व सीएम अखिलेश, हर गांव में 100 किसान पक्के तो जीत पक्की

बरेली, जेएनएन। सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2021: किसान आंदोलन के जरिये माहौल बनाने का प्रयास कर चुकी सपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गांवों का रुख करेगी। शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यदि हर गांव से 100-100 किसानों-ग्रामीणों को अपने साथ जोड़ लिया तो हमारे प्रत्याशी को कोई हरा नहीं सकेगा। कृषि कानून का संदर्भ देते हुए कहा कि किसान इस वक्त भाजपा से परेशान हैं। हमारे लोग उनके बीच पहुंचें। बोले, यदि 2022 का विधानसभा चुनाव सपा नहीं जीती तो लोकतंत्र को कोई नहीं बचा पाएगा। ऐसे हालत बन जाएंगे कि यह चुनाव लोकतंत्र का आखिरी चुनाव होगा।

अखिलेश यादव पीलीभीत रोड स्थित बरातघर में सपा की तीन दिनी मंडलीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वालों से कहा कि गांवों का रुख करें। राजनीतिक परिवेश काफी बदल गया है, उसी अनुसार तैयारी करनी होगी। सामने वाले की चाल को समझ कर बचना होगा और उसे उसी अंदाज में जवाब भी देना होगा। 

अधूरे फोरलेन पर बोले-

अधूरे बरेली-सीतापुर फोरलेन और फतेहगंज पूर्वी के हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के बाबत बोले, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यह सड़क नहीं बना सका। 14 साल बाद हालात नहीं सुधरे। हमारी सरकार ने नौ माह में आठ लेन का ब्रिज तैयार करा दिया। उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार आती है तो प्रदेश में एक्सप्रेस-वे और बड़ी मंडियां बनाई जाएंगी। 

chat bot
आपका साथी