तांत्रिक के बेटे की करतूत, किशोरी को घर में बंद कर हुआ फरार, सात घंटे बाद किया बरामद

बरेली में तांत्रिक के बेटे ने जहां एक किशोरी को दिन दहाड़े अगवा कर लिया। वहीं उसे कमरे में बंद कर घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने सात घंटे बाद किशाेरी को बरामद कर लिया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:48 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:48 PM (IST)
तांत्रिक के बेटे की करतूत, किशोरी को घर में बंद कर हुआ फरार, सात घंटे बाद किया बरामद
तांत्रिक के बेटे की करतूत, किशोरी को घर में बंद कर हुआ फरार, सात घंटे बाद किया बरामद

बरेली, जेएनएन । बरेली में तांत्रिक के बेटे ने जहां एक किशोरी को दिन दहाड़े अगवा कर लिया। वहीं वह उसे कमरे में बंद कर घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। किशोरी की तलाश में जुटे परिजनों की सूचना पर पुलिस ने करीब सात घंटे बाद किशोरी को तांत्रिक के घर का ताला तोड़कर बरामद कर लिया है। मामले में किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। जहां रहने वाली एक किशोरी 16 वर्ष रविवार को अपने घर से ताई के घर जाने के लिए निकली थी। जब किशोरी काफी देर घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजने निकले। किशोरी की ताई सहित कई जगह पता किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। किशोरी के परिजनों ने गांव में रहने वाले तांत्रिक के घर भी जानकारी ली। जिस पर उसके बेटे ने परिजनों को मना कर दिया। कुछ देर बाद तांत्रिक का बेटा घर के बाहर ताला लगाकर वहां से भाग निकला।

काफी देर खोजने के बाद जब किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका तो लोगों को तांत्रिक के बेटे का अचानक घर पर ताला लगाकर गायब होना समझ में नहीं आया। जिसके बाद शक होने पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची यूपी 112 ने पहले तो पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने लोगों की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ दिया। घर के अंदर एक कमरे में किशोरी अचेत अवस्था में मिली। जिसके बाद किशोरी को होश में लाया गया।

किशोरी ने बताया कि वह अपनी ताई के घर जा रही थी। तभी रास्ते में तांत्रिक के घर के पास एक महिला मिली। जिसने किशोरी से पूछा कि वह कहां जा रही है। तभी किसी ने उसे पीछे से उसकी आंखे बंद की और ले जाकर अंधेरे कमरे में बंद कर दिया। करीब दो घंटे बाद फिर उसे उस कमरे से निकाल कर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। वहां भी अंधेरा था। किशोरी का आरोप है कि वह चिल्लाती रही। न ही उसे खाना दिया और न ही उसे पीने को पानी मिला है। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है। घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी