पीलीभीत में सीवीओ के बंद घर से चोरी हुई सोलर प्लेट, दीपावली से पत्नी के साथ मेरठ मेें है मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

Solar Plate Stolen in Pilibhit पीलीभीत के पूरनपुर नगर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। गुरुवार सुबह जानकारी मिलने पर खलबली मच गई। एक अन्य घर से भी सौर ऊर्जा प्लेट चोरी की गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 01:33 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 01:33 PM (IST)
पीलीभीत में सीवीओ के बंद घर से चोरी हुई सोलर प्लेट, दीपावली से पत्नी के साथ मेरठ मेें है मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
पीलीभीत में सीवीओ के बंद घर से चोरी हुई सोलर प्लेट

पीलीभीत, जेएनएन। Solar Plate Stolen in Pilibhit : पीलीभीत के पूरनपुर नगर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। गुरुवार सुबह जानकारी मिलने पर खलबली मच गई। एक अन्य घर से भी सौर ऊर्जा प्लेट चोरी की गई है।

पूरनपुर नगर के मुहल्ला सरवनपुरी के अमनदीप सिंह के मकान में जिला सिद्धार्थनगर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. मैम पाल सिंह की पत्नी और बेटा रहते हैं। दीपावली पर्व पर बेटा और पत्नी मेरठ चले गए जो अभी तक वही हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बुधवार की रात को उनके कमरे के ताले तोड़कर चोरी कर ली। इसके साथ ही मुहल्ला पंकज कॉलोनी निवासी संतोष सिंह के घर से भी चोर सौर ऊर्जा की प्लेट चोरी कर ले गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी चोर वर्ष 2015 में उनके घर से हजारों का माल चोरी कर ले गए थे। अब दोबारा यह चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ नगर से आने के बाद ही चोरी गए माल का पता चल सकेगा। अभी कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई है। 

chat bot
आपका साथी