Smugglers in Bareilly : बरेली में पंक्चर वाला बना करोड़पति, अब दुकानों में चलेगा बुलडोजर

Smugglers in Bareilly नकटिया में सड़क किनारे खोखा लगाकर पंक्चर जोड़ने वाला इस्लाम स्मैक तस्करी कर करोड़पति बन गया। शहर की पाश कालोनी में आलीशान मकान खरीद लिया कृषि भूमि का मालिक बन गया। नकटिया में ही छह दुकानें बनवाकर किराये पर दे दीं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 01:47 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:47 PM (IST)
Smugglers in Bareilly : बरेली में पंक्चर वाला बना करोड़पति, अब दुकानों में चलेगा बुलडोजर
Smugglers in Bareilly : बरेली में पंक्चर वाला बना करोड़पति, अब दुकानों में चलेगा बुलडोजर

बरेली, जेएनएन। Smugglers in Bareilly : नकटिया में सड़क किनारे खोखा लगाकर पंक्चर जोड़ने वाला इस्लाम स्मैक तस्करी कर करोड़पति बन गया। शहर की पाश कालोनी में आलीशान मकान खरीद लिया, कृषि भूमि का मालिक बन गया। नकटिया में ही छह दुकानें बनवाकर किराये पर दे दीं। जांच हुई तो पता चला कि ये दुकानें बिना नक्शा स्वीकृत कराए बनाई गई हैं। अब इन पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो गई है।

जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। एक माह में एक दर्जन से ज्यादा तस्कर जेल भेजे जा चुके। बिना नक्शा निर्माण कराने पर तस्करों के पांच निर्माण तोड़े जा चुके हैं। इसी क्रम में पुलिस को पता चला कि नकटिया में रहने वाले इस्लाम ने भी तस्करी से करोड़ों की संपत्ति बना ली है। इसकी जानकारी बरेली विकास प्राधिकरण को दी। जांच में पता चला कि नकटिया में बनाई गई दुकानें अवैध हैं। रविवार को इन दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाना था मगर, प्राधिकरण की टीम नहीं पहुंच सकी। अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में निर्माण ढहा दिया जाएगा।

जेल में बंद है आरोपित

जुलाई में फतेहगंज पश्चिमी पूर्वी क्षेत्र में पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार किया था, उन्हीं से इस्लाम के बारे में जानकारी मिली थी। मुकदमे में नामजद करने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तभी से वह जेल में है। अभी उसकी जमानत नहीं हुई है।

अभियान जारी रहेगा। इस्लाम ने अवैध तरीके से कमाई कर करोड़ों की संपत्ति बना ली। जिनकी जांच कराई जा रही। उसकी दुकानें गिराई जाएंगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी, बरेली

नकटिया में बिना नक्शा बनाई गई दुकानों के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही टीम वहां जाकर अवैध निर्माण गिराएगी। -जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष, बीडीए 

chat bot
आपका साथी