लोगो को आकर्षित कर रही छोटी कार, सस्ता सोना, रेडीमेड कपडे़ और डिजाइनर टेंट, वजह जानकर चौक जाएंगे Bareilly News

बैंड-बाजा और बरात यानी सहालग का सीजन देवोत्थान एकादशी से शुरू हो गया है। अब अगले पांच महीने तक लगातार यही सिलसिला बना रहेगा। शुभ मुहूर्तो पर वैवाहिक आयोजनों की धूम रहेगी।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 03:32 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 05:43 PM (IST)
लोगो को आकर्षित कर रही छोटी कार, सस्ता सोना, रेडीमेड कपडे़ और डिजाइनर टेंट, वजह जानकर चौक जाएंगे Bareilly News
लोगो को आकर्षित कर रही छोटी कार, सस्ता सोना, रेडीमेड कपडे़ और डिजाइनर टेंट, वजह जानकर चौक जाएंगे Bareilly News

जेएनएन, बरेली : बैंड-बाजा और बरात यानी सहालग का सीजन देवोत्थान एकादशी से शुरू हो गया है। अब अगले पांच महीने तक लगातार यही सिलसिला बना रहेगा। शुभ मुहूर्तो पर वैवाहिक आयोजनों की धूम रहेगी। इन सबके साथ ही बाजार भी मजबूत होगा। पांच महीने व्यापारियों के लिए खुशगवार गुजरेंगे। शादियों की खरीदारी को लोग बाजार में उमड़ेंगे। इस बार शादियों के अधिक मुहूर्त होने के चलते कारोबार अच्छा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी के चलते बाजार में आकर्षक स्कीमें दिवाली के बाद भी जारी रखी गई हैं।

 

दो पहिया से छोटी कारों पर आ रहे लोग

बाजार के जानकारों की मानें तो शादियों में दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों की भी मांग अधिक रहती है। इस कारण दिवाली के बाद दो महीने तक कंपनियों ने स्कीम जारी रखी हैं। सहालग के दौरान ऑटोमोबाइल (दो पहिया व चार पहिया) सेक्टर का बाजार अच्छा होने की उम्मीद है।

ग्राहकों की खरीदारी क्षमता बढ़ी है दो पहिया से छोटी कारें ज्यादा पसंद की जा रही हैं। सहालग के लिए स्कीमें जारी रखी गई हैं।-आनंद प्रकाश अग्रवाल, ऑटोमोबाइल कारोबारी

 

लोगो को आकर्षित कर रहा सस्ता सोना

सोलह श्रृंगार में शामिल आभूषणों की मांग हमेशा से ही शादियों के समय बढ़ जाती है। इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजार सुधरने से सोने के दामों में खासी कमी आई है। इस कारण सोना लोगों को अपनी ओर ज्यादा आकर्षित कर रहा है। डायमंड की हल्की ज्वैलरी भी लोगों की पसंद बन रही हैं। खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। यह मार्च तक बने रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

सोने के दामों में करीब दो हजार तक की कमी आई है। सहालग पर सोने में सुहागा के समान साबित हो रहा है। खरीदारी के लिए यह बेहतर समय है। - संदीप अग्रवाल, सराफा व्यापारी

रेडीमेड कपड़े के बाजार में फैशन की भरमार

रेडिमेड व कपड़े के बाजार में फैशनेबल आइटम की बड़ी रेंज है। युवाओं की नजर में जहां लेटेस्ट ट्रेंड के परिधान हैं, वहीं महिलाओं में अलग दिखने वाली ड्रेसेज का क्रेज है। सहालग के चलते अगले पांच महीने कारोबार काफी अच्छा होने की उम्मीद व्यापारी जता रहे हैं।

इस बार सहालग का बाजार अच्छा होने की उम्मीद है। बाजार में हर वर्ग के लिए खास परिधान हैं। सहालग में दुकानों पर भीड़ बड़ी है - दर्शन लाल भाटिया, रेडीमेड व्यापारी

ट्रस्ट पांडाल, डिजाइनर टेंट बने लोगो की पसंद

बरात की बात हो तो साज-सज्जा सबसे ऊपर आ जाती है। बरातों में घर से लेकर विवाह स्थल तक की सजावट में काफी परिवर्तन आया है। लोहे के एंगल पर तनने वाले शामियाने की जगह अब ट्रस्ट पांडाल ने ले ली है। शादी वाले स्थल पर पांडाल के साथ ही गेट, मंच आदि भी ट्रस्ट (चौकोर पाए) पर बनाए जा रहे हैं। टेंट के कपड़े पर भी आकर्षक डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं।

बरातों में अब लोहे के पाइप वाले शामियाने से ज्यादा ट्रस्ट पांडाल की डिमांड हो रही है। इसी के साथ लोग डिजाइनर टेंट मांग रहे हैं। -सतीश मेहता, टेंट कारोबारी

ये है मुहूर्त : देवोत्थान एकादशी से पांच महीने लगातार विवाह मुहूर्त हैं। 41 दिन शादी होगी।

पं. राजीव शर्मा, ज्योतिषाचार्य, बालाजी ज्योतिष संस्थान

chat bot
आपका साथी