ढाई लाख के इनामी तैमूर के बाद अब स्मैक तस्कर उस्मान पर लगेगा गैंगस्टर, जानिये कौन हैं तैमूर और उस्मान

Smack Smuggler in Bareilly ढाई लाख का इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला के बाद फतेहगंज पश्चिमी का हिस्ट्रीशीटर तस्कर उस्मान पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। गुंडा एक्ट हिस्ट्रीशीटर के बाद अब उस्मान पर भी तस्कर तैमूर की तरह गैंगस्टर लगेगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:23 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:23 AM (IST)
ढाई लाख के इनामी तैमूर के बाद अब स्मैक तस्कर उस्मान पर लगेगा गैंगस्टर, जानिये कौन हैं तैमूर और उस्मान
उत्तराखंड स्थित फार्म हाउस में छिपा है तस्कर का कुनबा।

बरेली, जेएनएन। Smack Smuggler in Bareilly : ढाई लाख का इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला के बाद फतेहगंज पश्चिमी का हिस्ट्रीशीटर तस्कर उस्मान पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। गुंडा एक्ट, हिस्ट्रीशीटर के बाद अब उस्मान पर भी तस्कर तैमूर की तरह गैंगस्टर लगेगा। तस्करी की अवैध कमाई से बनाई गई बिल्डिंगों को जमींदोज करने के साथ एसएसपी ने तस्कर पर गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश जारी किये हैं।

बीते दो दशक से अधिक समय से उस्मान तस्करी के काम में लिप्त है। एक-एक कर उसने पूरे कुनबे को तस्करी के काम में उतारा। इसके बाद पत्नी रेहाना, बेटा फैजान उर्फ राजाबाबू व अयान भी स्मैक तस्करी करने लगा। उस्मान पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। पत्नी व दोनों बेटों पर भी एक के बाद एक मुकदमे दर्ज हुए। वर्तमान में पूरा कूनबा जमानत पर बाहर हैं। बीतों दिनों तस्कर का बेटा फैजान को किला पुलिस ने आधा किलाे स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह भी बाहर है। बीते दिनों से पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्कर का पूरा कुनबा अंडरग्राउंड है। सभी के फोन बंद हैं।

रातभर अवैध को वैध बनाने के लिए दौड़ता रहा तस्कर का करीबीः फरीदपुर हाईवे स्थित ढाबे व बैंक्वेट हाल पर बुलडोजर चलने की भनक नवी हसन के गुर्गों को रात में ही लग गई। क्षेत्र में चर्चा रही कि नवी हसन का गुर्गा रातभर अवैध को वैध बनाने के लिए दौड़ता रहा। कई सफेदपोश की शरण में गया लेकिन, नेताओं ने हाथ खड़े कर दिया। तस्करों की पैरवी पर छवि खराब होने का हवाला देकर नेताओं ने पल्ला छुड़ाया।

क्या कहते हैं अधिकारीः बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। कई तस्करों के नाम व उनके द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण की जानकारी भी प्रकाश में आई है। संबंधित विभाग से निर्माण के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अवैध निर्माण पाये जाने पर संबंधित विभाग से कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी