बरेली में पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ कैंडिल मार्च में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

बरेली में कल रात में लोग गुलाबनगर बजरिया में पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन करने एकत्र हुए थे। इस दौरान कैंडिल मार्च भी निकाला गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 12:22 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 12:23 PM (IST)
बरेली में पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ कैंडिल मार्च में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
बरेली में पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ कैंडिल मार्च में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
बरेली, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ देशभर भर में आक्रोश है। इस हमले में सीआरपीएफ के 44 जवानों ने अपनी जान गंवा दी। बरेली में कल रात इसी हमले के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला गया, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

बरेली में कल रात में लोग गुलाबनगर बजरिया में पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन करने एकत्र हुए थे। इस दौरान कैंडिल मार्च भी निकाला गया।

भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री नाजिया आलम की मौजूदगी में कुछ लोग यहां पर बार-बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। यहां पर लोगों ने गुलाबनगर बजरिया से लेकर किले तक कैंडल मार्च निकाला था। इस कैंडिल मार्च का आयोजन नाजिया के भाई ने किया था।

यहां इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे बेरोकटोक लगते रहे। इस मामले में आयोजकों की ओर से बाद में सफाई आई कि जुबान फिसलने के कारण ऐसा हुआ। 

chat bot
आपका साथी