युवक ने चारा काट रही साठ साल की बुजुर्ग महिला को बुरी नियत से दबोचा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मीरगंज में चारा काट रही एक वृद्ध महिला को अकेले देख एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो युवक उससे अभद्रता करने लगा। इस पर महिला चीखने लगी। चीख सुनकर महिला के बेटे के ललकारने पर युवक भाग खड़ा हुआ

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 08:24 PM (IST)
युवक ने चारा काट रही साठ साल की बुजुर्ग महिला को बुरी नियत से दबोचा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गांव की एक साठ साल की बुजुर्ग महिला अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थी।

बरेली, जेएनएन। मीरगंज में चारा काट रही एक वृद्ध महिला को अकेले देख एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो युवक मानने की बजाय उससे अभद्रता करने लगा। इस पर महिला चीखने लगी। चीख सुनकर महिला के बेटे के ललकारने पर युवक भाग खड़ा हुआ लेकिन घटना से कुछ दूर दौड़ाकर बेटे ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।

मामला थाना फ़तेहगंज पश्चिमी का है। यहां की रहने वाली गांव की एक साठ साल की बुजुर्ग महिला अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। तभी वहां पर एक युवक आ गया और महिला को बुुरी नियत से पीछे से दबोच लिया। महिला ने  विरोध करते हुए खुद को युवक से छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन जब वह खुद को नहीं छुड़ा पाई तो वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर उसका बेटा वहां पर आ गया। उसको देखकर आरोपी भाग खड़ा हुआ लेकिन बेटे ने उसका काफी देर तक पीछा किया और कुछ दूर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी को सौंप दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश कुमार बताया जो धौराटांडा थाना भोजीपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी