Samajik Parivartan Yatra : बरेली में बाेले शिवपाल, सम्मान मिलेगा तो सपा से करेंगे समझौता, वर्ना नेताजी करेंगे हमारा प्रचार

Samajik Parivartan Yatra in Bareilly नेताजी मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया है। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा सभी जिलों में घूमकर श्रीराम की नगरी अयोध्या में खत्म होगी। फिर 2022 के चुनाव में कूद पड़ेंगे। सम्मान मिलेगा तभी समाजवादी पार्टी में वापस जाएंगे अन्यथा नेताजी हमारा प्रचार-प्रसार करेंगे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:57 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:57 AM (IST)
Samajik Parivartan Yatra : बरेली में बाेले शिवपाल, सम्मान मिलेगा तो सपा से करेंगे समझौता, वर्ना नेताजी करेंगे हमारा प्रचार
Samajik Parivartan Yatra : बरेली में बाेले शिवपाल, सम्मान मिलेगा तो सपा से करेंगे समझौता

बरेली, जेएनएन। Samajik Parivartan Yatra in Bareilly : मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाली है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद लिया है। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में घूमकर श्रीराम की नगरी अयोध्या में खत्म होगी। फिर 2022 के चुनाव में कूद पड़ेंगे। सम्मान मिलेगा तभी समाजवादी पार्टी में वापस जाएंगे अन्यथा नेताजी हमारा प्रचार-प्रसार करेंगे।

पीलीभीत बाइपास स्थित एक लान में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यह बातें मीडिया से कहीं। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सेकुलर पार्टियों को साथ लेंगे। बोले, हमने सपा को बुलंदियों पर पहुंचाया है। सपा अगर सम्मानपूर्वक बुलाती है तो अपने साथियों के साथ शामिल होकर मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

बोले, नेताजी ने कहा भी है कि अगर सपा नहीं मानती है तो वह खुद हमारी पार्टी के साथ खड़े होकर प्रचार-प्रसार करेंगे। प्रसपा जिसे चाहेगी वह अगला मुख्यमंत्री बनेगा। हमारे पास विकल्प खुले हैं। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा सत्ता परिवर्तन के लिए निकाली गई है। बोले, बरेली में बांस, बेंत, मांझा, जरी, सुरमा जैसे कुटीर उद्योग थे जो अब बंद हो गए हैं। यही हाल प्रदेश भर का है। बेरोजगारी बढ़ी है। भ्रष्टाचार और महंगाई का बोलबाला है।

सरकार बस चंद उद्योगपतियों को ही फायदा पहुंचा रही है। किसान, नौजवान परेशान हैं। इस रथ यात्रा में सरकार के इस चेहरे को जनता के सामने रखा जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित किसानों को पूरा मुआवजा देने की मांग की जाएगी। बोले, हमारी सरकार आने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त, हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी, स्नातक बेरोजगार को पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

लटके पड़े हैं पुल, गड्ढों से भरी सड़कें 

शिवपाल यादव ने कहा कि आज सड़कों की हालत खराब है। लालफाटक की तरह तमाम पुल अधूरे लटके पड़े हैं। सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं। भाजपा सरकार पांच साल में कुछ नहीं कर पाई, अब दो माह में क्या कर लेगी। बोले, हम जब पीडब्ल्यूडी मंत्री थे तो कई डैम, पुल का निर्माण कराया। अब सारे काम रुके हैं।

chat bot
आपका साथी