बरेली में प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल का बड़ा एलान, बाेले- हर घर को मिलेगी तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली व एक सदस्य को नौकरी

Samajik Parivartan Rath Yatra सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बरेली पहुंचे। यहां नरियावल में हुई सभा में उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर तमाम लुभावनी घोषणाएं कर दीं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:59 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:59 AM (IST)
बरेली में प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल का बड़ा एलान, बाेले- हर घर को मिलेगी तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली व एक सदस्य को नौकरी
बरेली में प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल का बड़ा एलान बाेले- हर घर को मिलेगी तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली

बरेली, जेएनएन। Samajik Parivartan Rath Yatra : सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बरेली पहुंचे। यहां नरियावल में हुई सभा में उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर तमाम लुभावनी घोषणाएं कर दीं। भाजपा की सरकार पर निशाना साधा और प्रसपा को जिताने की अपील लोगों से की।

मथुरा से शुरू हुई प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा जिले की सीमा में मंगलवार दोपहर पहुंची। नरियावल में आयोजित जनसभा में शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवा, गरीब किसान खुदकुशी कर रहा है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है, बावजूद इसके सरकार विकास की झूठी बातें कह रही है। महिला अपराध व भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। बोले- भाजपा सरकार के वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

डीजल-पेट्रोल और रसाेई गैस की महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। बोले, अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है इसलिए परिवर्तन रथ यात्रा निकाली जा रही है। रथ यात्रा में मौजूद शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह आसू, प्रदेश उपाध्यक्ष फरहत मियां, जिलाध्यक्ष मलखान यादव, महानगर अध्यक्ष डा. मोहम्मद खालिद, पार्टी प्रवक्ता डा. रविंद्र यादव, अशोक यादव समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वीरपाल सिंह को घोषित किया प्रत्याशी 

नरियावल में हुई जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोगों से पूछा कि आप चुनाव में बिथरी से किसे चाहते हो। इस पर लोगों ने वीरपाल सिंह यादव की नारेबाजी शुरू कर दी। तब उन्होंने भरे मंच पर वीरपाल सिंह का हाथ उठाकर पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले फरीदपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रसेन सागर को प्रत्याशी घोषित किया। बुधवार को रथ यात्रा रामपुर रवाना हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी