शर्मनाक : शाहजहांपुर में मानसिक मंदित से दुष्कर्म का वीडियाे वायरल, मचा हड़कंप

Crime in Shahjahanpur यूपी के शाहजहांपुर में मानसिक मंदित महिला के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल हाेने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस ने आरोपित की पहचान कर उसकी तलाश में दबिश दी लेकिन आराेपित भाग निकला।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:43 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:43 PM (IST)
शर्मनाक : शाहजहांपुर में मानसिक मंदित से दुष्कर्म का वीडियाे वायरल, मचा हड़कंप
शर्मनाक : शाहजहांपुर में मानसिक मंदित से दुष्कर्म का वीडियाे वायरल, मचा हड़कंप

बरेली, जेएनएन। Crime in Shahjahanpur : यूपी के शाहजहांपुर में मानसिक मंदित महिला के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल हाेने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस ने आरोपित की पहचान कर उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन आराेपित भाग निकला। महिला भी घर पर नहीं मिली। वीडियो कब बनाया गया। इसके बारे में अभी पताा नहीं चल सका है।

वायरल वीडियो नगर में रेलवे स्टेशन रोड के किनारे स्थित एक बैंक के पास का बताया जा रहा है। जिसमें खानाबदोश महिला के साथ नगर का ही एक व्यक्ति दुष्कर्म कर रहा है। महिला मानसिक मंदित बतायी जा रही है। दोपहर के समय बने इस वीडियो को किसने बनाया इस बात का पता नहीं चल सका है। लोगों का कहना है कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे में भी घटना कैद हो गई थी।

हालांकि पुलिस ने आरोपित युवक की पहचान होते ही उसके घर दबिश दी, पर वह पहले ही फरार हो चुका था। महिला के घर भी टीम गई, लेकिन बताया गया कि उसका पति उसे लेकर कहीं चला गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। महिला के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बैंक के गार्ड से भी पूछताछ होगी। जिसने वीडियो बनाकर वायरल किया उस पर भी कार्रवाई करेंगे।

chat bot
आपका साथी