Shahjahanpur Zila Panchayat Election Result 2021 : शाहजहांपुर में धीमी मतगणना पर सपा और बसपा ने किया हंगामा, अधिकाारियों से पूछा क्यों रोक रहे परिणाम

Shahjahanpur Zila Panchayat Election Result 2021 शाहजहांपुर में जिला पंचायत सदस्य के कई वार्डों की मतगणना के परिणाम रोके जाने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रशासन पर पक्षपात व मनमानी का आरोप लगाया। बसपा कार्यकर्ताओं ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 02:53 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 02:53 PM (IST)
Shahjahanpur Zila Panchayat Election Result 2021 : शाहजहांपुर में धीमी मतगणना पर सपा और बसपा ने किया हंगामा, अधिकाारियों से पूछा क्यों रोक रहे परिणाम
मतगणना के परिणाम रोके जाने व जानबूझकर देरी करने का लगाया आरोप।

बरेली, जेएनएन।Shahjahanpur Zila Panchayat Election Result 2021 : शाहजहांपुर में जिला पंचायत सदस्य के कई वार्डों की मतगणना के परिणाम रोके जाने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रशासन पर पक्षपात व मनमानी का आरोप लगाया। बसपा कार्यकर्ताओं ने भी अपना विरोध दर्ज कराया। हंगामेे की शुरुआत हुई मंगलवार दोपहर बाद। निगोही प्रथम से वीरेंद्र पाल को विजेता घोषित किए जाने पर रानी सिंह के समर्थकों ने उन्हें 23 मतों से विजेता बताते हुए प्रमाणपत्र दिए जाने का विरोध किया। वे लोग वहीं धरना देकर बैठ गए।

इसके बाद करीब एक घंटे तक बूथवार मतों का मिलान किया गया। जिसके बाद भी नतीजा वही रहने पर रानी सिंह के समर्थक नारेबाजी करते हुए वहां से चले गए। इसके बाद शाम चार बजे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां व एमएलसी अमित यादव रिंकू के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। सपा समर्थित उर्मिला यादव को जीत के बावजूद भाजपा समर्पित प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिए जाने का आरोप लगाया।

इसी तरह भावलखेड़ा में शिव प्रसाद वर्मा, निगोही में कृष्ण पाल कनौजिया, पुवायां में सुनीता देवी का प्रमाण पत्र रोके जाने का आरोप लगाया। हालांकि एडीएम ने जल्द सभी वार्डों में परिणाम घोषित करने का भरोसा देकर उन्हें वापस कर दिया। इस दौरान प्रदीप तिवारी, प्रदीप पांडेय, राजेश वर्मा, श्यामजी शुक्ला, नीरज मिश्र आदि मौजूद रहे। वहीं बसपा के जिलाध्यक्ष जदुवीर गौतम, अमचंद्र जौहर, सर्वेश मिश्र धांधू, खेमकरन गौतम आदि ने भी परिणाम घोषित होने में देरी को लेकर विरोध जताया।

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतगणना परिणाम गिनती पूरी होने के चौबीस घंटे तक जारी किया जा सकता है। सोमवार रात तक मतगणना हुई। कुछ औपचारिकताएं होती है चुनाव की। लिहाजा उन्हें पूर्ण किए बिना परिणाम घोषित करना संभव नहीं है। असंतुष्ट लोगों को समझा दिया गया।

chat bot
आपका साथी