Shahjahanpur Weather News : 12 दिन बाद मौसम के बदले मिजाज, छाए बादल, विशेषज्ञ बाेले- तीन तक हो सकती है बारिश

Shahjahanpur Weather News सर्दी की ओर बढ़ रहे मौसम का मिजाज कल सोमवार से बदल सकता है। आसमान में दस्तक दे चुके बादल तीन दिन तक बरसने का अनुमान है। इससे मौसम नम होकर सर्दी का अहसास कराएगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:10 PM (IST)
Shahjahanpur Weather News : 12 दिन बाद मौसम के बदले मिजाज, छाए बादल, विशेषज्ञ बाेले- तीन तक हो सकती है बारिश
Shahjahanpur Weather News : 12 दिन बाद मौसम के बदले मिजाज, छाए बादल

बरेली, जेएनएन। Shahjahanpur Weather News : सर्दी की ओर बढ़ रहे मौसम का मिजाज कल सोमवार से बदल सकता है। आसमान में दस्तक दे चुके बादल तीन दिन तक बरसने का अनुमान है। इससे मौसम नम होकर सर्दी का अहसास कराएगा। 18 से20 अक्टूबर तक 11 से 71 मिमी तक बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान की ग्रामीण कृषि इकाई में जनपद के लिए भी जारी ब्लाकवार पूर्वानुमान में बारिश की संभावना जताई गई है।

जनपद में इस बाद 6 अक्टूबर को मानूसन की पूरी तरह विदाई के बाद मौसम साफ हो गया था। लेकिन कार्तिक माह की दस्तक से पूर्व ही इंद्रदेव बारिश से जनपद को सराबोर कर सकते है। मौसम विज्ञानियों ने पूर्वानुमान में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक बादलों की वजह से 21 से 35 डिग्री सेल्सियस की बीच तापमान तथा 33 से 94 फीसद के बीच आर्द्रता की संभावना जताई है।

29 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हवा

17 अक्टूबर को बादल गहराने शुरू होंगे। 18 अक्टूबर की रात में बारिश के आसार बन जाएंगे। बारिश के साथ ही तेज हवा भी चलेगी। 19 अक्टूबर को 16 किमी तथा 20 अक्टूबर को 29 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

20 अक्टूबर तक स्थगित कर दें आलू, सरसों की बुवाई व रसायन छिड़काव

कृषि विज्ञान केंद्र ग्रामीण कृषि मौसम इकाई प्रभारी डा. रोवित कुमार ने किसानाें को 20 अक्टूबर तक आलू, सरसों की बुवाई स्थगित रखने की सलाह दी है। कहा कि बारिश की संभावना को देख 20 अक्टूबर तक आलू, सरसों की बुवाई के साथ ही फसलों पर रसायनों का छिड़काव भी हितकर नहीं रहेगा। उन्होंने धान कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है।

भारत मौसम विज्ञान ग्रामीण कृषि मौसम इकाई की ओर से जारी पूर्वानुमान में भावलखेड़ा व बंडा ब्लाक में बारिश की संभावित स्थिति मिमी में

दिनांक - भावलखेड़ा - बंडा

18 अक्टूबर - 35.7 - 28.1

19 अक्टूबर - 42.2 - 71.7

20 अक्टूबर - 11.3 - 24.6

21 अक्टूबर - 00.6 - 01.5

chat bot
आपका साथी