Shahjahanpur Political Activity : मोहित बने भाजयुमो उपाध्यक्ष, गजेंद्र ने संभाली विहिप ब्लाक अध्यक्ष की कमान

Shahjahanpur Political Activity जलालाबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा का मोहित श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। मोहित ने कहा जो जिम्मेदारी संगठन से मिली है उसे निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे। चेयरमैन मनेंद्र बाबू गुप्ता ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:55 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:55 AM (IST)
Shahjahanpur Political Activity : मोहित बने भाजयुमो उपाध्यक्ष, गजेंद्र ने संभाली विहिप ब्लाक अध्यक्ष की कमान
Shahjahanpur Political Activity : मोहित बने भाजयुमो उपाध्यक्ष, गजेंद्र ने संभाली विहिप ब्लाक अध्यक्ष की कमान

बरेली, जेएनएन। Shahjahanpur Political Activity : जलालाबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा का मोहित श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। मोहित ने कहा जो जिम्मेदारी संगठन से मिली है उसे निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे। चेयरमैन मनेंद्र बाबू गुप्ता ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। नगराध्यक्ष अशुतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम गुप्ता, जितेंद्र सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह कुशवाहा, निर्भय सिंह, राम गोपाल सिंह आदि ने मोहित को बधाई दी।

विश्व हिंदू परिषद ब्लाक अध्यक्ष बने गजेंद्र

विश्व हिंदू परिषद की बैठक रामलीला मैदान पर हुई। जिसमे संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान कांट ब्लाक की नई कार्रकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमे गजेंद्र नाथ को ब्लाक अध्यक्ष, राजीव कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र मिश्रा, अवनीश सक्सेना, राजन गुप्ता, शिवम कश्यप, ओम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रूपक त्रिवेदी, सुशांत मिश्रा, भुवनेश मौर्य, विमल सैनी, अमन, संदीप आदि को सदस्य बनाया गया। जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना ने कहा कि सभी सदस्यों को संगठन हित में कार्य करना होगा। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश अवस्थी, राममुरार मिश्रा, अखिलेश पाठक आदि ने नव नियुक्त सदस्यों को बधाई दी।

उमेश काे हरा कर अमित कुमार बने अध्यक्ष

ग्राम्य विकास मिनिस्टेरियल एसोसिएशन के चुनाव में उमेश सिंह राणा को हराकर निवर्तमान महामंत्री अमित कुमार ने अध्यक्ष पद कर कब्जा कर लिया है। उन्होंने चार मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया। मुश्ताक अहमद निर्विरोध महामंत्री चुन लिए गए। शनिवार शाम उपायुक्त मनरेगा व श्रम रोजगार हसीब अंसारी तथा ग्राम्य विकास विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिव शंकर सक्सेना की उपस्थिति में मिनिस्टेरियल एसोसिएशन का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमेश सिंह राणा तथा अमित कुमार के लिए कार्मिकों ने मदतान किए। अमित ने चार मतों से अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, संयुक्त परिषद के विद्योत्तम, उप्र. कर्मचारी संगठन के रामकुमार,भूप सिंह आदि मौजूद रहे। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद रामजी गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्याम किशोर शर्मा, हिरिश्चंद्र को उपाध्यक्ष तथा ओमकार को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। सभी कार्मिकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

कुलदीप दुआ फिर बने अध्यक्ष नाजिम महामंत्री

उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट का कुलदीप सिंह दुआ को एक बार फिर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नाजिम खां को चौथी बार जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। व्यापारी नेता कुलदीप दुआ वर्ष 2002 से 2005 तक मिश्रा गुट की नगर इकाई में महामंत्री रहे चुके है। इसके बाद नगराध्यक्ष पद पर रहकर पांच साल तक व्यापारियों के हक के लिए आवाज उठाई। वर्ष 2010 में जिलाध्यक्ष अफजाल खान के निधन के बाद उन्हें कार्यकारी जिला अध्यक्ष और नाजिम खां को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा था। इसके बाद वर्ष 2012 में कुलदीप सिंह दुआ को जिलाध्यक्ष व नाजिम खान को जिला महामंत्री की पूरी तरह से जिम्मेदारी सौंप दी गई। तब से दोनों व्यापारी नेता इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है। युवा प्रदेश महामंत्री मुकेश मोदी, सुरेंद्र सेठी, सुनील गुप्ता, रोहित अग्रवाल आदि ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी