Shahjahanpur Crime : पुलिस ने ढ़ाबों पर सप्लाई करने वाले दो तस्करों को अफीम के साथ किया गिरफ्तार

बाइक से अफीम की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीरानपुर कटरा प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान यह कार्रवाई लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गस्त के दौरान की। पुलिस ने उन्हें खेतों के किनारे संदिग्ध रूप से खड़े होने पर पकड़ा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:29 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:29 PM (IST)
Shahjahanpur Crime : पुलिस ने ढ़ाबों पर सप्लाई करने वाले दो तस्करों को अफीम के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने ढ़ाबों पर सप्लाई करने वाले दो तस्करों को अफीम के साथ किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर, जेएनएन। बाइक से अफीम की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीरानपुर कटरा प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान यह कार्रवाई लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गस्त के दौरान की। पुलिस ने उन्हें खेतों के किनारे संदिग्ध रूप से खड़े होने पर पकड़ा। पुलिस ने जब पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने से सकापका गए। जिसके बाद उन्होंने अपने नाम तिलहर थाना क्षेत्र के उमरपुर मुहल्ला निवासी साजिद व आशू उर्फ बिलाल बताया। पुलिस को दोनों के पास से करीब दो किलो अफीम बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि वह अफीम ढाबों पर सप्लाई करते थे। 

chat bot
आपका साथी