Shahjahanpur Crime : पंखिया गिरोह के सदस्य को पुलिस ने दबोचा

शाहजहांपुर पुलिस ने पंखिया गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बरेली व शाहजहांपुर जिले के अलग-अलग थानों में चोरी लूट आदि के 15 मुकदमें दर्ज है। जैतीपुर थाना क्षेत्र के रठ गांव निवासी सरमीन पंखिया गिरोह का सदस्य है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 02:55 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 02:55 PM (IST)
Shahjahanpur Crime : पंखिया गिरोह के सदस्य को पुलिस ने दबोचा
पंखिया गिरोह के सदस्य को पुलिस ने दबोचा

शाहजहांपुर, जेएनएन।शाहजहांपुर पुलिस ने पंखिया गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बरेली व शाहजहांपुर जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट आदि के 15 मुकदमें दर्ज है। जैतीपुर थाना क्षेत्र के रठ गांव निवासी सरमीन पंखिया गिरोह का सदस्य है। रविवार सुबह सरमीन जैतीपुर व फरीदपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ा था। इसी जानकारी जब पुलिस को हुई तो घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई। बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पंखिया गिरोह के ज्यादातर सदस्य इन दिनों जेल में बंद है।

chat bot
आपका साथी