Shahjahanpur Crime News : शाहजहांपुर में चाेराें ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Shahjahanpur Crime News पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन चोरों को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। जिसमे दो बरेली जिले के रहने वाले है। चोरों के पास से 55 किलो बिजली के तार 60 किलो तांबा व दो तमंचा भी बरामद किए है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 05:23 PM (IST)
Shahjahanpur Crime News : शाहजहांपुर में चाेराें ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, तीन गिरफ्तार
Shahjahanpur Crime News : शाहजहांपुर में चाेराें ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, तीन गिरफ्तार

बरेली, जेएनएन। Shahjahanpur Crime News : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन चोरों को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। जिसमे दो बरेली जिले के रहने वाले है। चोरों के पास से 55 किलो बिजली के तार, 60 किलो तांबा व दो तमंचा भी बरामद किए है।

क्षेत्र के चकसफौरा हाल्ट के पास शुक्रवार रात चोर एक बोलेरो में भरकर बिजली के तार, व रेलवे की चोरी की केबल को जलाकर निकाले गए तांबे को बेचने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष दिलीप कुमार फोर्स के साथ जब मौके पर पहुंचे तो चोरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद खेतों में भागने लगे। पीछाकर तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान अपना नाम बरेली जिले फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र के संजय कालोनी निवासी अजय कुमार, इसी कालोनी के सोनू व निगोही थाना क्ष्ज्ञेत्र के गंगा जमुनी गांव निवासी रामजीत बताया। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तीनों चोर जगह-जगह केबल चोरी करते थे। अब तक कितने स्थानों पर चोरी कर चुके है इसकी जानकारी की जा रही है। इसके अलावा जिन लोगों को बेचा है इसकी भी जानकारी की जा रही है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

दाे अफीम तस्कराें काे किया गिरफ्तार 

मीरानपुर कटरा में पुलिस ने बरेली के दो अफीम तस्करों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास दो किलो अफीम बरामद की। पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।क्षेत्र में अाये मादक पदार्थों पर हो रही कार्रवाई के बाद भी इसकी बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि खुदागंज मार्ग से दो तस्कर अफीम बेचने जा रहे है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के भरोरा गांव निवासी सुनील कुमार, इसी जिले के कुलडिया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी राशिद बताया। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि दोनों तस्कर फर्रुखाबाद जिले में इसकी बिक्री करने जा रहे थे। अफीम बरेली जिले में ही किसानों से खरीदकर लाये थे। जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी