पराली जलाने वाले किसानों पर शाहजहांपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 66 को थमाया शस्त्र लाइसेंस निलंबन का नोटिस, 21 का रोका कृषि उपकरण भुगतान

Big Action on Farmers प्रदेश की 421 घटनाओं के साथ जनपद में 174 पराली जलाने की घटनाएं होने पर प्रशासन किसानों पर सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित किसानों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन के लिए रिपोर्ट भी मांग ली है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 01:44 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 01:44 PM (IST)
पराली जलाने वाले किसानों पर शाहजहांपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 66 को थमाया शस्त्र लाइसेंस निलंबन का नोटिस, 21 का रोका कृषि उपकरण भुगतान
पराली जलाने वाले किसानों पर शाहजहांपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बरेली, जेएनएन। Big Action on Farmers : प्रदेश की 421 घटनाओं के साथ जनपद में 174 पराली जलाने की घटनाएं होने पर प्रशासन किसानों पर सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित किसानों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन के लिए रिपोर्ट भी मांग ली है। उप कृषि निदेशक ने पराली जलाने वाले 21 किसानों का कृषि उपकरण अनुदान रोक दिया है। इससे किसानों में खलबली मच गई है।

जनपद व प्रदेश में सर्वाधिक 122 घटनाएं पुवायां तहसील की है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने यहां 66 लोगों को शस्त्र लाइसेंस निलंबन में निरुद्ध कर नोटिस जारी किया है। उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने 21 किसानों का फार्म मशीनरी बैंक समेत उपकरणों का भुगतान रोक दिया है। भविष्य में भी योजनाओं का लाभ न देने के लिए भी काली सूची में डालने पर विचार किया जा रहा है।

दो किसानों के खिलाफ शस्त्र निलंबन प्रक्रिया शुरू

खुटार में डीएम के निर्देश पर एसडीएम सतीश चंद्रा ने तहसील में पुलिस कर्मियों व राजस्व कर्मचारियों को पराली न जलाए जाने को लेकर अलर्ट कर दिया है। शस्त्र लाइसेंसधारी किसानों को चिन्हित कर लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए रिपोर्ट मांगी है। क्षेत्र में रामकुमार व निशान सिंह की रायफल लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खुटार थानाध्यक्ष को तीन दिन के अंदर कारवाई के लिए कहा गया है। पुवायांं, खुटार व बंडा थानाध्यक्ष से 66 काश्तकारों की रिपोर्ट मांगी गई है।

पराली जलाने वालों किसानों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। इसके लिए थानों से किसानों की रिपोर्ट मांगी गई है। दो लाइसेंसों के निलबंन की भी प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। सतीश चंद्र, एसडीएम

chat bot
आपका साथी