Saheed Museum News : लखनऊ के संग्रहालय से जुटाई जाएगी काकाेरी कांड के शहीदों की स्मृतियां, नौ करोड़ की लागत से बन रहा संग्रहालय

Saheed Museum News यूपी के शाहजहांपुर में बन रहे शहीद संग्रहालय का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम छावनी परिषद अधिकारी व शहीदों की स्मृतियां जुटाने की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था के सदस्यों के साथ बैठक की।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 01:41 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:58 PM (IST)
Saheed Museum News : लखनऊ के संग्रहालय से जुटाई जाएगी काकाेरी कांड के शहीदों की स्मृतियां, नौ करोड़ की लागत से बन रहा संग्रहालय
Saheed Museum News : लखनऊ के संग्रहालय से जुटाई जाएगी काकाेरी कांड के शहीदों की स्मृतियां

बरेली, जेएनएन। Saheed Museum News : यूपी के शाहजहांपुर में बन रहे शहीद संग्रहालय का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुक्रवार को डीएम, छावनी परिषद अधिकारी व काकोरी कांड के शहीदों की स्मृतियां जुटाने की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमे उन्होंने सभी स्मृतियां जुटाने के निर्देश दिए। ज्यादातर स्मृतियां लखनऊ के संग्रहालय से जुटाई जाएगी। दो अक्टूबर को इसका उदघाटन होना प्रस्तावित है।

कैंट स्थित मैदान पर पांच करोड़ की लागत से शहीदों की स्मृति में वर्ष 2017 में शहीद संग्रहालय बनाने की आधारशिला रखी गई थी। जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2019 के आखिर तक पूरा होना प्रस्तावित था। लेकिन गत वर्ष कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दिल्ली के सरदार पटेल म्यूजियम की तर्ज पर गैलरी, लिफ्ट, एमपी थियेटर आदि बनाने के लिए केंद्र सरकार से चार करोड़ रुपये और मंजूर करवा लिए थे।

संग्रहालय में काकोरी कांड के महानायक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रोशन सिंह की स्मृतियों से जुड़ी सभी चीजें मौजूद रहे। ताकि आने वाली पीढ़ी इन क्रांतिकारियों के बारे में जान सके। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुक्रवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी किरण संवड़कर, उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित आदि को लखनऊ बुला लिया था।

जहां उन्होंने संग्रहालय में अब तक हुए कार्य की समीक्षा की थी। उन्होंने निर्देश दिए थे कि शाहजहांपुर के अलावा, लखनऊ के संग्रहालय में जो भी शहीदों से जुड़ी स्मृतियां है वह जल्द जुटा ली जाए। इसके अलावा अन्य प्रबुद्धजनों से संपर्क कर ले जो इन शहीदों के जन्म से शहीद होने तक के बारे में जानकारी रखते है। सबकुछ ठीक रहा तो दाे अक्टूबर को इसका उदघाटन हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी