Shahdana Wali Urs : बरेली के शाहदाना वली पर छह नवम्बर से हाेगा उर्स, पोस्टर हुआ जारी

Shahdana Wali Urs Poster शाहदाना वली का उर्स छह नवंबर से दरगाह में आयोजित होगा। इसके लिए शनिवार को पोस्टर जारी कर अकीदतमंदों को सूचना कर दी गयी है। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि उर्स का आगाज परचम कुशाई की रस्म से होगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:00 PM (IST)
Shahdana Wali Urs : बरेली के शाहदाना वली पर छह नवम्बर से हाेगा उर्स, पोस्टर हुआ जारी
Shahdana Wali Urs : बरेली के शाहदाना वली पर छह नवम्बर से हाेगा उर्स

बरेली, जेएनएन। Shahdana Wali Urs Poster : शाहदाना वली का उर्स छह नवंबर से दरगाह में आयोजित होगा। इसके लिए शनिवार को पोस्टर जारी कर अकीदतमंदों को सूचना कर दी गयी है। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि उर्स का आगाज परचम कुशाई की रस्म से होगा। छह नवंबर को बाद नमाजे फजर कुरान ख्वानी, बाद नमाजे असर मलूकपुर लाल मस्जिद से परचम का जुलूस निकलेगा, जो परंपरागत रास्तों से होकर दरगाह पहुंचेगा।

परचम कुशाई की रस्म दरगाह आला हजरात के सज्जादानशीन हजरत अल्हाज मौलाना एसन रजा कादरी अदा करेंगे। रात नौ बजे से नातिया मुशायरे की महफिल सजेगी जो देर रात तक जारी रहेगी। सात नवंबर को शाम चार बजे मोहल्ला चक नवादा से गागर का जुलूस निकाला जाएगा जिसकी कयादत जा नाशीने तहसीने मिलत हजरत सूफी रिजवान रजा खां की रहेगी। रात नौ बजे से उलेमा इकराम की तकरीरी महफिल देररात 1.40 बजे हुजूर मुफ्ती-ए-आदज में हिंद का कुल शरीफ होगा।

आठ नवंबर को चादरों का जुलूस मदरसा शाहदाना वली धोबी वाली गली श्यामगंज से होता हुआ दरगाह पहुंचेगा। रात नौ बजे महफिले समां का आयोजन किया जाएगा। नौ नवंबर को ठिरिया निजावत खां से चादरों का जुलूस फिर बाद नमाजे इशां महफिले शमां होगी। 10 नवंबर की दोपहर दो बजे से महफिले शमां शाम 4:45 बजे हजरत शाहदाना वली के कुल शरीफ की रस्म शाहदाना रेलवे ग्राउंड पर अदा की जाएगी। बाद नमाजे इशा महफिले समा का प्रोगाम होगा।

11 नवंबर को दोपहर ढाई बजे महफिले शमां पौने पांच बजे हजरत केले शाह बाबा के कुल शरीफ की रस्म अदायगी व रात में महफिले शमां का प्रोग्राम होगा। 12 नवंबर को सुबह 10.10 बजे सय्यद बाबा का कुल शरीफ होगा। सरकार शाहदाना वली के उर्स की जानकारी नेट पर भी अपलोड कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी