बरेली जेल में 14 दिन एकांत में रहेगी शबनम अली, जानिए क्या है वजह

अपने माता पिता सहित सात लोगों की हत्या में दोषी शबनम अब बरेली जेल में 14 दिन एकांत में रहेगी। जेल प्रशासन ने इसके लिए उसे अलग बैरक में रखा है। जेल प्रशासन की मानें तो शबनम का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:31 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:31 AM (IST)
बरेली जेल में 14 दिन एकांत में रहेगी शबनम अली, जानिए क्या है वजह
बरेली जेल में 14 दिन एकांत में रहेगी शबनम अली, जानिए क्या है वजह

 बरेली, जेएनएन।Amroha Murder Case : अपने माता पिता सहित सात लोगों की हत्या में दोषी शबनम अब बरेली जेल में 14 दिन एकांत में रहेगी। जेल प्रशासन ने इसके लिए उसे अलग बैरक में रखा है। जेल प्रशासन की मानें तो शबनम का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। लेकिन फिर भी उसे कोरोना नियमों के तहत 14 दिन क्वारंटाइन रहना होगा और कोविड नियमों का पालन करना होगा। गौरतलब है कि शबनम को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। जिसके लिए उसका कभी भी डेथ वारंट जारी हो सकता है।  

26 जनवरी को जेल से वायरल हुआ था शबनम का फोटो 

वर्ष 2008 में अमरोहा के बावनखेड़ी में शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस मामले में दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। वह रामपुर की जेल में थी। 26 जनवरी को जेल में ही उसका फोटो वायरल हुआ था। फोटो प्रकरण में दोषी पाए गए बंदी रक्षक पति-पत्नी शुएब व नाहिद बी को निलंबित कर दिया गया। 

बरेली जेल में किया गया स्थानांतरित, सतर्क है जेल प्रशासन 

एक मार्च को शबनम को भी रामपुर से बरेली की जिला जेल ट्रांसफर कर दिया गया। कोरोना गाइड लाइन के तहत उसे अलग बैरक में रखा गया। मंगलवार को उसका कोरोना टेस्ट हुआ, जोकि निगेटिव आया। इसके बावजूद एहतियात व नियमानुसार उसी बैरक में 14 दिन के क्वारंटाइन किया गया है। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि 14 दिन बाद यदि कोई नया आदेश नहीं आया तो इसके बाद शबनम को महिला बैरक में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी