घर में खेला जा रहा था जुंआ, पुलिस ने सात लोगों को कियाा गिरफ्तार

नदोसी गांव में जुंआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हजारों रुपए की नकदी मोबाइल व ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुंआरियों का चालान कर दिया है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:22 PM (IST)
घर में खेला जा रहा था जुंआ, पुलिस ने सात लोगों को कियाा गिरफ्तार
मौके से उनके पास से 12 हजार रुपये ताश की गड्डी और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बरेली, जेेएनएन।  नदोसी गांव में जुंआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हजारों रुपए की नकदी मोबाइल व ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुंआरियों का चालान कर दिया है। थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रविवार रात नदोसी गांव के रहने वाले नन्हेलाल के मकान में जुआ खेला जा रहा है।दारोगा सनुज कुमार ने जब फोर्स के साथ नन्हेलाल के घर छापा मारा तो वहां पर अनुज, प्रेमपाल, हेमराज, मुख्तारअली, कमलेश, राजपाल मौके पर जुआं खेलते मिले। मौके से उनके पास से 12 हजार रुपये ताश की गड्डी और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस सबको गिरफ्तार कर लिया। 

बरेली : कैंट पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान अफीम के साथ एक युवक को धर दबोचा। आरोपित फतेहगंज पश्चमी के तस्करों से अफीम खरीदकर बेंचने का काम करता है। किला पुलिस देर रात गश्त पर थी। उसी दौरान वीरांगना चौक पर एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने जब युवक को टोंका तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से 110 ग्राम अफीम मिला। पूंछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम भागीरथ निवासी गांव बिलौरी थाना आंवला बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने फतेहगंज पश्चमी के एक तस्कर से अफीम खरीदी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी