सरकार बनानी है तो 51 फीसद वोट पक्ष में डलवाओ

बरेली, जेएनएन: आगामी लोकसभा चुनाव में 51 फीसद वोट भाजपा के पक्ष में डलवाएंगे तभी सरकार बनन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 02:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 02:30 PM (IST)
सरकार बनानी है तो 51 फीसद वोट पक्ष में डलवाओ
सरकार बनानी है तो 51 फीसद वोट पक्ष में डलवाओ

बरेली, जेएनएन: आगामी लोकसभा चुनाव में 51 फीसद वोट भाजपा के पक्ष में डलवाएंगे तभी सरकार बनने का रास्ता साफ हो सकेगा। कार्यकर्ता अतिआत्मविश्वास से बचें, महागठबंधन को हल्के में नहीं लें।

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने ये बातें अर्बन को-आपरेटिव बैंक के सभागार में हुई जिला एवं महानगर कार्यकारिणी की बैठक में कहीं। क्षेत्रीय महामंत्री हरि प्रकाश वर्मा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के सूबे में 3.5 करोड़ लाभार्थी हैं। इनके घर जाकर मेरा परिवार-भाजपा परिवार का स्टीकर लगाएं। 26 जनवरी को उनके घर पर कमल ज्योति कार्यक्रम करें। उन्हें योजनाओं से मिले लाभ बताकर पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें। जिला प्रभारी स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का झूठ जनता जान चुकी है। सभी राजनीतिक दल एक हो रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, संजीव अग्रवाल, दुर्विजय सिंह शाक्य, चंचल गंगवार, डॉ. नरेंद्र गंगवार, अंकित शुक्ला, सत्य प्रकाश गुप्ता, उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया, मोहित कपूर, नीलम सेठी, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।

युवा संसद के लिए 68 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

बरेली : युवा संसद महोत्सव के लिए बरेली और पीलीभीत के करीब 68 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें 45 विद्यार्थियों ने वॉक इन के जरिये दावा पेश किया है, जबकि 18 विद्यार्थियों ने यू-ट्यूब वीडियो के जरिये अपने विचार रखे हैं। वॉक इन के जरिये पंजीकरण की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई है। यू-ट्यूब वीडियो के माध्यम से पंजीकरण की रविवार को अंतिम तिथि है। 25 जनवरी को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा संसद महोत्सव कार्यक्रम होगा। इसके लिए 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

अवंतीबाई में तीन दिन तक छात्र-छात्राओं ने भ्रष्टाचार, महिला सशक्तिकरण, जीवन यापन में सहूलियत जैसे विषयों पर विचार रखे। इसमें सिद्धांत शुक्ला, इजहार अहमद, अनुष्का, मुहम्मद सारिक ने भ्रष्टाचार में शून्य सहिष्णुता विषय पर अपने मन की बात रखी। मुकर्रम खान, रेशमा खान, तान्या कटियार, अफसाना आदि विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. फौजिया खान ने बताया कि चयन समिति इनमें से अच्छे वक्ताओं का चुनाव करेगी, जो युवा संसद में भाग लेंगे। इस दौरान डॉ. अनिता त्यागी, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. नेहा गुप्ता, इतवारी लाल आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. बीना पांडेय ने विद्यार्थियों के प्रतिभाग को सराहा।

पीलीभीत से पांच पंजीकरण

पीलीभीत जिले के विद्यार्थी भी अवंतीबाई कॉलेज में लगने वाली युवा संसद में भाग लेंगे। यहां से केवल पांच पंजीकरण आए हैं।

chat bot
आपका साथी