गली में खेल रही बिन मां की बच्ची को देख थानेदार ने लिया ये संकल्प, हैरान रह गए दादा-दादी

गली में बिन मां की बच्ची को खेलता देख थानाध्यक्ष का मन बेहाल हो उठा। जानकारी करने पर पता चला कि बच्ची का पिता ढाई वर्ष से जेल में बंद है। जिसके बाद थानाध्यक्ष का दिल बच्ची के प्रति करुणा से भर उठा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 02:42 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:10 PM (IST)
गली में खेल रही बिन मां की बच्ची को देख थानेदार ने लिया ये संकल्प, हैरान रह गए दादा-दादी
गली में खेल रही बिन मां की बच्ची को देख थानेदार ने लिया ये संकल्प, हैरान रह गए दादा-दादी

बरेली, जेएनएन। गली में बिन मां की बच्ची को खेलता देख थानाध्यक्ष का मन बेहाल हो उठा। जानकारी करने पर पता चला कि बच्ची का पिता ढाई वर्ष से जेल में बंद है। जिसके बाद थानाध्यक्ष का दिल बच्ची के प्रति करुणा से भर उठा। उन्होंने अन्य बच्चों के साथ खेल रही बच्ची को गोद में उठा लिया। कुछ देर बातें की और फिर उसके साथ पहुंच गए घर। जहां दादा दादी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने संकल्प लिया। जिसे सुनकर लोग थानाध्यक्ष की सराहना किए बिना रह न सके।   

बिन मांं की बच्ची के प्रति खाकी ये करुणा भरी तस्वीर बरेली के क्योलडिया थाना क्षेत्र की है। जहां तैनात थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिरोही अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र पर भ्रमण में निकले थे। इसी दौरान उन्हें क्षेत्र में रहने वाली तीन वर्षीय सिद्धि गांव के ही कुछ बच्चों के साथ खेलती दिखाई दी। जिसको खेलता देख थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाव विभाेर हो गए। 

तभी उन्होंने बच्ची के बारे में क्षेत्रीय लोगों से जानकारी ली। तो पता चला कि बच्ची की मां का कुछ वर्षों पहले देहांत हो चुका है। पिता ढाई साल से जेल में बंद है। ऐसे में बच्ची अपने दादा दादी के पास ही रह रही है। आर्थिक स्थिति की जानकारी लेना पर पता चला कि वह भी बहुत अच्छी नहीं है। बस फिर क्या था थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने खेल रही बच्ची को तत्काल गोद में उठा लिया। 

यह देख कुछ देर के लिए तो साथ में भ्रमण कर रहे हमराही भी अवाक रह गए। इसके बाद उन्होंने बच्ची से बात की। जिससे बात कर उनका मन और भी करुणा से भर उठा। फिर थानाध्यक्ष बच्ची को लेकर उसके दादा दादी के पास पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने गरीब बच्ची की पढ़ाई व कपडे़ आदि का खर्च उठाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही एक हजार रुपए से आर्थिक मदद भी की। 

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिरोही के इस कार्य को लेकर लोगों ने उनकी काफी प्रशंसा की। हालांकि थानाध्यक्ष के इस कदम से सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को बढ़ावा मिलेगा। 

chat bot
आपका साथी