माधवराव सिंधिया स्कूल में विज्ञान के साथ अध्यात्म का दर्शन

आधुनिक युग के नवाचारों को बच्चों ने जमीं पर उतारा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:19 PM (IST)
माधवराव सिंधिया स्कूल में विज्ञान के साथ अध्यात्म का दर्शन
माधवराव सिंधिया स्कूल में विज्ञान के साथ अध्यात्म का दर्शन

जागरण संवाददाता, बरेली : सतयुग से लेकर कलयुग तक, अध्यात्म के साथ विज्ञान भी, कुछ ऐसा ही नजारे के साथ आधुनिक युग के नवाचारों को बच्चों ने जमीं पर उतारा। इस मनमोहक नजारे को देख हर कोई स्तब्ध रह गया। मौका था माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में सविष्कार प्रदर्शनी का। जहां अपने उत्कृष्ट मॉडलों के साथ स्कूल की मेधा जमकर चमकीं। महीने भर की कड़ी मेहनत के बाद मॉडलों के प्रदर्शन पर दर्शकों की सराहना से इन मेधावियों के चेहरे खुशी से प्रफुल्लित थे। मेहनत का फल मिलता देख विद्यार्थी अपने-अपने मॉडलों की खूबियां गर्मजोशी से बयां कर रहे थे।

मॉडलों के जरिए यह दिखाया नजारा

अद्भुत युग दर्शनम में कला वर्ग के विद्यार्थियों ने चारों युगों पर प्रकाश डाला तो ऑर्थर्स ड्रीम लैंड में अंग्रेजी के महान साहित्यकारों के कार्यो का प्रदर्शन किया। ग्रांडयोर ऑफ मुगल्स में मुगल सल्तनत का सजीव चित्रण किया। आर्टिस्टिक डाइवर्सिटी में विभिन्न प्रांतों की कलाकृतियों में रंग भरकर अपनी कल्पनाओं को उजागर किया। विज्ञान के विद्यार्थियों ने इंजीनिय¨रग विजन ऑफ साइंस में इलेक्ट्रानिक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एंथै्रलिंग मैथमैटिक्स में विभिन्न सूत्रों को रूचिकर बनाकर प्रस्तुत किया। मैजिक ऑफ साइबर व‌र्ल्ड में अपने नवाचार को प्रस्तुत किया। जिसमें आटोमैटिक डोर, रेल हादसों की रोकथाम, कंप्यूटर गेम्स, स्टोरी, स्कूल की वेबसाइट आदि मॉडल शामिल रहे।

नाटिका के जरिए ¨हदी का महत्व समझाया

समूह नृत्य व नुक्कड़ नाटिका के जरिए ¨हदी भाषा का महत्व भी समझाया। प्रदर्शनी में 12 वीं की नूपुर शर्मा ने प्रथम, 10 वीं के ऋषभ सिंह ने द्वितीय व 11 वीं के मलआन खां ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्य विजेताओं को भी चयनित करके पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मेधावियों सहित वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूल स्टाफ को भी सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार ने शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी को दैनिक जागरण के महाप्रबंधक मुदित चतुर्वेदी व अन्य गणमान्यों ने पहुंचकर देखा। प्रबंधक सौरभ अग्रवाल ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के बाद शुक्रवार व शनिवार के लिए विद्यालय बंद रहने की घोषणा की।

chat bot
आपका साथी