Sawan 2021 : जानिए सावन में राशि के अनुसार कैसे करें भोलेनाथ की पूजा

Sawan 2021 श्रावण मास के सोमवार में शिवजी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। नाथनगरी के सप्त नाथ मंदिरों काे शनिवार देर रात सजाया गया। मकेश मिश्रा बताते हैं कि राशि के अनुरूप आराधना करने से अधिक लाभ मिलता है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:41 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:41 AM (IST)
Sawan 2021 : जानिए सावन में राशि के अनुसार कैसे करें भोलेनाथ की पूजा
Sawan 2021 : जानिए सावन में राशि के अनुसार कैसे करें भोलेनाथ की पूजा

बरेली, जेएनएन। Sawan 2021 : श्रावण मास के सोमवार में शिवजी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। नाथनगरी के सप्त नाथ मंदिरों में शनिवार देर रात तक मंदिरों को साफ करने के साथ ही उन्हें सजाया गया। आचार्य मुकेश मिश्रा बताते हैं कि राशि के अनुरूप भगवान शिव की आराधना कर अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस बार श्रावण माह 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है।

राशि के अनुसार पूजन

मेष- राशि के जातकों को भगवान शिव जी का अभिषेक गाय के कच्चे दूध में शहद मिलाकर करना चाहिए। तथा चंदन और सफेद पुष्प चढ़ाने चाहिए।

वृष -राशि के जातकों को शिव शंकर का दही से अभिषेक करना चाहिए। दही से अभिषेक करने पर धन, पशु, भवन तथा वाहन की प्राप्ति के योग है।

मिथुन- राशि के जातकों को भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है सावन भर प्रतिदिन गन्ने के रस से अभिषेक करने से भोलेनाथ जल्दी ही सारी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं।

कर्क - राशि के जातकों को भोलेनाथ का दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। इससे मन शांत होता है और शुभ कार्यों को करने की प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही मंदार के श्वेत फूल,धतूरा पुष्प और बेलपत्र भी शिवजी को अर्पित करना चाहिए।

सिंह -राशि के जातकों को भोलेनाथ का मधु अथवा गुड़ युक्त जल से अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को कनेर का पुष्प तथा लाल रंग का चंदन अर्पित करना चाहिए। गुड़ और चावल से बनी खीर चढ़ा सकते हैं।

कन्या - राशि के जातकों को शंभूनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शिवजी को दुर्वा,पान तथा बेलपत्र चढ़ाएं।

तुला- राशि के जातकों को भगवान शिव का गाय के घी, इत्र या सुगंधित तेल या फिर मिश्री मिले दूध से अभिषेक करना चाहिए। सफेद फूल भी पूजा में शिवजी को चढ़ाने चाहिए। दही, शहद अथवा श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

वृश्चिक -राशि के जातकों को पंचामृत अथवा शहद युक्त जल से भगवान शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। लाल फूल, लाल चंदन भी शिवजी को चढ़ाने चाहिए।

धनु- राशि के जातकों को भोलेनाथ का दूध में हल्दी अथवा पीला चंदन मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा पीले रंग के फूलों या फिर गेंदे के फूल चढ़ाने चाहिए।

मकर- राशि के जातकों को भोलेशंकर का फल के रस से अथवा गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को सभी कामों में सफलता मिलेगी।

कुंभ- सावन महीने में शंकर भगवान को प्रतिदिन यक्ष कर्दम के रस से, सरसों के तेल अथवा तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शिवाष्टाक का पाठ करना चाहिए।

मीन - सावन भर भोलेनाथ का केसर मिश्रित जल से जलाभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शंकरजी की पूजा में पंचामृत, दही, दूध और पीले पुष्पों का प्रयोग करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी