बरेली में सेटेलाइट पुल का निर्माण पूरा, जल्द दौड़ेगा ट्रैफिक

शहर के यातायात को आसान बनाने के लिए सेतु निगम ने सेटेलाइट तिराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है। यहां जल्द ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:20 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:20 AM (IST)
बरेली में सेटेलाइट पुल का निर्माण पूरा, जल्द दौड़ेगा ट्रैफिक
बरेली में सेटेलाइट पुल का निर्माण पूरा, जल्द दौड़ेगा ट्रैफिक

बरेली, जेएनएन: शहर के यातायात को आसान बनाने के लिए सेतु निगम ने सेटेलाइट तिराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है। यहां जल्द ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी चल रही है। साथ ही चौपुला चौराहे से पटेल चौक की ओर का पुल भी इसी महीने पूरा होने का दावा अधिकारी कर रहे हैं।

सेतु निगम शहर में दो पुलों का काम तेजी से कर रहा है। इसमें सेटेलाइट तिराहे पर बना ओवरब्रिज का निर्माण पूरा किया जा चुका है। पुल के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन के शिफ्ट होने के बाद बीते दिनों सेतु निगम ने वहां डामर की सड़क डाल दी है। नीचे पहले सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई गई थी, जिसे दस मीटर चौड़ा कर दिया गया है। शहर से शाहजहांपुर रोड की ओर उतरने वाले पुल पर जल्द ट्रैफिक शुरू होने के आसार हैं। पुल पर पेंटिग, बिजली के पोल लगाने का काम भी पूरा हो गया है। वही, चौपुला चौराहा पर पटेल चौक की ओर दो लेन का ब्रांच पुल बन रहा है। पुल की छत और स्लोप को जोड़ने का काम चल रहा है। ब्रांच पुल का निर्माण इसी महीने पूरा करने का दावा सेतु निगम के इंजीनियर कर रहे हैं। वही, सिटी सब्जी मंडी से पुलिस लाइंस की ओर थ्री लेन पुल का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

वर्जन

सेटेलाइट ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। इस पर जल्द यातायात शुरू होगा। चौपुला से पटेल चौक की ओर टू लेन पुल का निर्माण भी इसी माह पूरा करने का प्रयास है।

देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

chat bot
आपका साथी