बदायूंं के दातागंज में सपा ने निकाली साइकिल यात्रा, पार्टी की नीतियों के बारे में जनता को बताया

Cycle Yatra of Samajwadi Party बदायूं जनपद के दातागंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख अवनीश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को साइकिल यात्रा निकाली। ग्राम हजरतपुर से अकबरपुर तक साइकिल चलाकर सपा की नीतियों का प्रचार किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 12:25 PM (IST)
बदायूंं के दातागंज में सपा ने निकाली साइकिल यात्रा, पार्टी की नीतियों के बारे में जनता को बताया
सपाई बोले, भाजपा सरकार में चरम पर महंगाई और अपराध।

बदायूं, जेएनएन। Cycle Yatra of Samajwadi Party :  बदायूं जनपद के दातागंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख अवनीश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को साइकिल यात्रा निकाली। ग्राम हजरतपुर से अकबरपुर तक साइकिल चलाकर सपा की नीतियों का प्रचार किया। जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने झ़ंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पूरे प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है। जहां-जहां समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा निकाली जा रही है आमजनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।

किसान, नौजवान, व्यापारी, छात्र, अल्पसंख्यक, दलित व पिछड़े सहित समाज का हर वर्ग भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान है। जनता 2022 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है। अवनीश यादव ने कहा कि दातागंज विधानसभा का युवा वर्ग सहित हर उम्र के लोग समाजवादी पार्टी के साथ हैं। दातागंज में ही रहे अत्याचार व उत्पीड़न से परेशान हैं।

अफसरशाही पूरी तरह से हावी है। आमजनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला सभा संतोष कश्यप, पूर्व चैयरमैन उसावां रामप्रकाश कश्यप, विवेक यादव, जितेंद्र यादव, नरोत्तम कश्यप, रणधीर यादव, सुरेश यादव, सुखलाल भारती, जयपाल सिंह, विनीश यादव, साबिर मंसूरी, सुनील यादव, रामासरे यादव, बालिस्टर यादव, अशोक यादव, सुनील गुप्ता, बदरुल इस्लाम, अमरपाल यादव, संजीव यादव, अकील अंसारी, नरेंद्र दिवाकर, रामेंद्र फौजी, बबलू यादव, अतहर अंसारी, मनोज कुमारी, सुषमा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी