प्रतिज्ञा यात्रा के साथ आज बरेली आएंगे सलमान खु्र्शीद, जानिए शुक्रवार काे कहां से शुरू हाेगी या़त्रा

Congress Pratigya Yatra in Bareilly कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद गुरुवार देश शाम बरेली पहुंचेगे। उनके साथ में आचार्य प्रमोद कृष्णन जफर अली नकवी सतीश शर्मा तौकीर आलम शहर पहुंचेंगे। यात्रा का स्वागत झुमका तिराहा पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:19 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:19 AM (IST)
प्रतिज्ञा यात्रा के साथ आज बरेली आएंगे सलमान खु्र्शीद, जानिए शुक्रवार काे कहां से शुरू हाेगी या़त्रा
प्रतिज्ञा यात्रा के साथ आज बरेली आएंगे सलमान खु्र्शीद

बरेली, जेएनएन। Congress Pratigya Yatra in Bareilly : कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद गुरुवार देश शाम बरेली पहुंचेगे। उनके साथ में आचार्य प्रमोद कृष्णन, जफर अली नकवी, सतीश शर्मा, तौकीर आलम शहर पहुंचेंगे। यात्रा का स्वागत झुमका तिराहा पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। जहां से सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 29 अक्टूबर की सुबह यात्रा अलखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर आला हजरत की दरगाह जाएगी। पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता के बाद एक जनसभा को संबोधित कर यात्रा अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगी। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि आने वाली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। हाजी इस्लाम बब्बू, योगेश जौहरी, हर्षित दुबे, मोनू पांडेय, बिलाल कुरैशी, नाहीद सुल्ताना, जुनैद हुसैन आदि रहे।

chat bot
आपका साथी