दरगाह आला हजरत में महिलाओं व बालिकाओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ

आत्मरक्षा उपायों पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी ने कहा कि हमारा मज़हब हमारा संविधान और हमारी हुकूमत हमें प्रेरित करती है कि महिलाएं और बालिकाएं अपनी सुरक्षा और आत्मरक्षा को प्रभावी तरीके सीखे। अपने अंदर से भय की भावना को निकालें।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:05 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 03:05 PM (IST)
दरगाह आला हजरत में महिलाओं व बालिकाओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ
दरगाह आला हजरत में महिलाओं व बालिकाओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ

बरेली, जेएनएन। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को दरगाह आला हजरत में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जगमोहन सिंह के नेतृत्व में और हजरत मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) प्रबंधक मदरसा मंजरे इस्लाम की सरपरस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंवन पर मदरसा शिक्षकों एवं बुद्धजीवियों ने प्रकाश डाला।

आत्मरक्षा उपायों पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी ने कहा कि हमारा मज़हब, हमारा संविधान और हमारी हुकूमत हमें प्रेरित करती है कि महिलाएं और बालिकाएं अपनी सुरक्षा और आत्मरक्षा को प्रभावी तरीके सीखे। अपने अंदर से भय की भावना को निकालें। बताया कि यदि आपका कोई उत्पीड़न कर रहा है तो फौरन इन महिला हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करे।

मुफ्ती मो. आकिल साहब और मुफ्ती मो. अफरोज़ नूरी ने बताया कि भ्रूण हत्या हराम है और बहुत बड़ा जुर्म है। कुरान व हदीस में इसे सख्ती से रोका गया है। मास्टर जुबैर रजा ने कहा कि हमारे समाज को नारियों और बालिकाओं पर होने वाले जुल्म के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की जरूरत है। मदरसा शिक्षक मौलाना एजाज अंजुम और मौलाना सय्यद शाकिर अली ने नशे के खिलाफ जागरूक किया।

बताया, इस्लाम में शराब हराम है। मदरसा मंज़रे इस्लाम दरगाहे आला हज़रत बरेली की ओर से सेल्फ डिफेंस, कन्या भ्रूण हत्या, महिला सम्मान एवं शालीनता और मद्य निशेष अन्य नशे के खिलाफ तमाम कार्यक्रम कर मिशन शक्ति कार्यक्रम का प्रचार व प्रसार किया गया। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी व मदरसा मंजरे इस्लाम के प्रवक्ता सय्यद अनवारूल सादात ने बताया कि आला हजरत द्वारा स्थापित हमारी शैक्षिक संस्था लगभग 116 साल से शिक्षा एवं समाज सुधार तथा कल्याण, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था एवं बुराइयों के खात्मे को निरंतर प्रयासरत है। प्रधानाचार्य ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत 26 फरवरी से लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं, जो सात मार्च तक कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी