घरों में पत्र डाल फैलाई अफवाह, जानवरों के खून से कोरोना वैक्सीन बनने का किया जिक्र

शरारती तत्वों ने रविवार को एक पत्र के जरिए अफवाह फैला दी। पत्र में लिखा है कि कोरोना वैक्सीन गाय और स्वान के खून से बनी है। ऐसे में यह वैक्सीन न लगवाएं। जानकारी होते ही हड़कंप मच गया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 03:08 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 03:08 PM (IST)
घरों में पत्र डाल फैलाई अफवाह, जानवरों के खून से कोरोना वैक्सीन बनने का किया जिक्र
आरोपित की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

 बरेली, जेएनएन। शरारती तत्वों ने रविवार को एक पत्र के जरिए अफवाह फैला दी। पत्र में लिखा है कि कोरोना वैक्सीन गाय और स्वान के खून से बनी है। ऐसे में यह वैक्सीन न लगवाएं। जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। मामले में प्रेम नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

मामला राजेंद्र नगर के बांके बिहारी मंदिर के पास का है। आस-पास के चार घरों में शरारती तत्वों ने पत्र डाल दिया। पत्र में कोरोना वैक्सीन को गाय और कुत्ते के खून से बना हुआ बताया गया है। यह लिखकर अपील करते हुए कहा कि ऐसे में कोरोना वायरस वैक्सीन न लगवाएं। पत्र में एक संपर्क नंबर भी दिया गया है। नंबर फरीदाबाद के किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक का है। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की शिनाख्त शुरू की गई। फिलहाल आरोपित के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई है। इस बारे में बताते हुए एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी