RSS Hospital News : संघ के अस्पतालों में अब पैरामेडिकल स्टाफ होंगे स्वयंसेवक, बरेली की टोलियों को केंद्र में मिलेगा प्रशिक्षण

RSS Hospital News कोविड-19 संक्रमण की दो लहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्पण और सेवाभाव लोगों को संबल बना। अब तीसरी लहर से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी भूमिका को और मजबूत करने जा रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:51 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 01:38 PM (IST)
RSS Hospital News :  संघ के अस्पतालों में अब पैरामेडिकल स्टाफ होंगे स्वयंसेवक, बरेली की टोलियों को केंद्र में मिलेगा प्रशिक्षण
RSS Hospital News : संघ के अस्पतालों में अब पैरामेडिकल स्टाफ होंगे स्वयंसेवक

 बरेली, जेएनएन। RSS Hospital News : कोविड-19 संक्रमण की दो लहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्पण और सेवाभाव लोगों को संबल बना। अब तीसरी लहर से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी भूमिका को और मजबूत करने जा रहा है। चित्रकूट में बैठक समाप्ति के बाद अब केंद्र से तैयारी शुरू हो चुकी है। बरेली समेत सभी जिलों की चयनित टोलियों को पैरामेडिकल की भांति प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले वक्त में संघ के आइसोलेशन सेंटर और कोविड अस्पतालों में यही प्रशिक्षित स्वयंसेवक सेवा करेंगे।

कोविड की दूसरी लहर में बरेली में संघ ने दो आइसोलेशन सेंटर तैयार किए। डाक्टर पैनल के साथ आक्सीजन और दवाइयां भरपूर रखी गई। 300 बेड कोविड अस्पताल में भी स्वयंसेवक तीमारदारों की मदद के लिए मौजूद रहे। लेकिन पैरामेडिकल स्टाफ की भांति मददगार साबित नहीं हो सके। अब संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में स्वयंसेवक भी खुद को तैयार कर रहे हैं।

संघ के प्रशिक्षण कैंप में युवा शक्ति और मातृ शक्ति शामिल होंगे। उन्हें सीखाया जाएगा कि कैसे ड्रिप लगाई जाती हैं। आक्सीजन कितनी देनी चाहिए। फ्लो मीटर को सिलिंडर पर कैसे सेट करते है। ये टोलियां वापसी के बाद अपने साथियों को प्रशिक्षण देंगी। ताकि तीसरी लहर आने पर अस्पतालों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और मजबूती से सेवाकार्य कर सके। जिले, खंड और ग्रामीण स्तर पर तैयार टोली में 10-10 लोग तैयार किये जा रहे हैं। टोलियों में शामिल स्वयंसेवकों क आयुवर्ग 18-33 होगा।

आधारभूत संरचना की थी मजबूत

संघ के सेवा समूह राष्ट्रीय सेवा भारती, एनएमओ, आरोग्य भारती, विश्व आयुर्वेद परिषद, सेवा इंटरनेशनल के द्वारा यह कार्यक्रम संचालित होना है। कोविड की दूसरी लहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी आधारभूत संरचना को मजबूत किया। इस अभियान की तैयार बरेली में शुरू हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी