प्रो. पीके अग्रवाल होंगे बरेली कॉलेज के नए कार्यवाहक प्राचार्य, रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दिया आदेश

रुहेलखंड विश्वद्यालय प्रशासन ने बरेली कॉलेज के प्रोफेसर पीके अग्रवाल को सबसे सीनियर मांगते हुए उन्हें कार्यवाहक प्राचार्य बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 07:54 PM (IST)
प्रो. पीके अग्रवाल होंगे बरेली कॉलेज के नए कार्यवाहक प्राचार्य, रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दिया आदेश
प्रो. पीके अग्रवाल होंगे बरेली कॉलेज के नए कार्यवाहक प्राचार्य, रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दिया आदेश

बरेली, जेएनएन। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सोमवार को बरेली कॉलेज के प्राचार्य पद को लेकर अपना फैसला दे दिया है। विश्वद्यालय प्रशासन ने बरेली कॉलेज के प्रोफेसर पीके अग्रवाल को सबसे सीनियर मांगते हुए उन्हें कार्यवाहक प्राचार्य बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। बीते अक्टूबर से प्राचार्य पद को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें प्रोफेसर पीके अग्रवाल और पूर्णिमा अनिल दोनों ने प्राचार्य पद को लेकर दावेदारी की थी। बता दें कि पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद कॉलेज की प्रबंध समिति ने डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य बनाया था। प्रबंध समिति के इस फैसले के खिलाफ डॉ. पूर्णिमा अनिल ने खुद को सबसे सीनियर बताते हुए दावा पेश किया था। जिसके बाद से प्राचार्य पद को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था। मामले के तूल पकड़ने पर विश्वविद्यालय को दखल देना पड़ा था। 

chat bot
आपका साथी