Roadways : बरेली में वाेल्वो अभी तक नहीं हो सकी अनलॉक

एक जून से रोडवेज ने अपनी अतंरराज्यीय परिवहन सेवा शुरू कर रखी है। रोडवेज को वैसे तो तब से लगातार घाटा हो रहा है। लेकिन फिर भी यात्रियों के मुताबिक बसों का संचालन जारी रखे हुए है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:41 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 01:58 PM (IST)
Roadways : बरेली में वाेल्वो अभी तक नहीं हो सकी अनलॉक
Roadways : बरेली में वाेल्वो अभी तक नहीं हो सकी अनलॉक

बरेली, जेएनएन। एक जून से रोडवेज ने अपनी अतंरराज्यीय परिवहन सेवा शुरू कर रखी है। रोडवेज को वैसे तो तब से लगातार घाटा हो रहा है। लेकिन फिर भी यात्रियों के मुताबिक बसों का संचालन जारी रखे हुए है। वहीं बरेली, रुहेलखंड डिपो की 30 से अधिक स्कैनिया, वाल्वो व शताब्दी की बसों का संचालन अभी भी नहीं हो पा रहा है।

वर्कशॉप से यह बसें रोजाना निकलकर बस अड्डे पर जाती हैं और यहां से वापस वर्कशॉप आ जाती है। यात्री न मिलने के कारण इन बसों के पूरे सप्ताह में एक फेरे नहीं लग पा रहे हैं। यह बसें दिल्ली, लखनऊ, आगरा जैसे मुख्य मार्गों में चलती हैं। एसी बस होने की वजह से इन बसों में डीजल खर्च अधिक आता है।

ऐसे में इनका संचालन भी महंगा पड़ रहा है। सवारियों की कमी से यह बसें लगातार रद्द भी हो रही है। इसके चलते विभाग ने एसी बसों के फेरे कम कर दिए हैं। इसके अलावा इनके परमिट सरेंडर करने की तैयारी भी चल रही है।

रीजन की एसी बसों में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण संचालन सही से नहीं हो पा रहा है। यात्रियों की पर्याप्त संख्या होते ही बस का संचालन शुरू हो जाएगा। - एसके बनर्जी, क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली वृत्त 

chat bot
आपका साथी