बरेली जंक्शन पर रोडवेज प्रबंधन ने प्रवासियों के लिए बनाई हेल्प डेस्क, जानिये प्रवासियों की कैसे मदद करेगी हेल्प डेस्क

महाराष्ट्र समेत अन्य शहरों से प्रवासी वापस आने लगे हैं। ऐसे में उन्हें किन्हीं प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज मुख्यालय से मिले आदेश के तहत बरेली जंक्शन पर एक प्रवासी यात्री हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहांं पर प्रत्येक प्रवासी की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 05:18 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:18 PM (IST)
बरेली जंक्शन पर रोडवेज प्रबंधन ने प्रवासियों के लिए बनाई हेल्प डेस्क, जानिये प्रवासियों की कैसे मदद करेगी हेल्प डेस्क
संख्या अधिक होने पर हेल्प डेस्क स्टेशन पर ही उनके लिए रोडवेज बस उपलब्ध कराएगी।

बरेली, जेएनएन। महाराष्ट्र समेत अन्य शहरों से प्रवासी वापस आने लगे हैं। ऐसे में उन्हें किन्हीं प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज मुख्यालय से मिले आदेश के तहत बरेली जंक्शन पर एक प्रवासी यात्री हेल्प डेस्क बनाई गई है। जिसमें प्रत्येक ट्रेन से आने व उतरने वालों की संख्या नोट किए जाने के साथ उनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। संख्या अधिक होने पर हेल्प डेस्क स्टेशन पर ही उनके लिए रोडवेज बस उपलब्ध कराएगी।

बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने घरों की ओर अपना रूख कर लिया है। ऐसे में ट्रेन से बड़ी संख्या में लोग घरों को लौट रहे हैं। जिले में रात्रि कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों न हो इसके लिए रोडवेज की ओर से जंक्शन के मुख्य निकासी द्वार पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। स्टेशन अधीक्षक की ओर से जगह मुहैया कराए जाने के बाद रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने आठ-आठ घंटें (तीन शिफ्ट) में कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। 

24 घंटे मौजूद कर्मचारी प्रवासियों को उपलब्ध कराएंगे बस

जंक्शन पर हेल्प डेस्क में तैनात कर्मचारी 24 घंंटे मौजूद रहने के साथ ही आने वाली सभी ट्रेनों में चढ़ने व उतरने वाले यात्रियों का ब्योरा दर्ज करने के साथ ही प्रवासियों की समस्याओं का निराकरण व रात्रि में उन्हें स्टेशन पर ही रोडवेज उपलब्ध कराएगी।रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि जंक्शन पर हेल्पडेस्क बनाई गई है। जो कि आने वाले प्रवासियों की सहायता के लिए है। 24 घंटे तीन शिफ्ट में कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। 

chat bot
आपका साथी