पीलीभीत से दिल्ली जा रही रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, कई यात्रियों को आईं हल्की चोटें

Road accident in Bareilly इज्जतनगर में कुदेशिया ओवरब्रिज के पास शनिवार रात को बड़ा हादसा टल गया। ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही बस डिवाइडर में घुस गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री चोटिल हो गए। गनीमत रही कि किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं लगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:19 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:19 AM (IST)
पीलीभीत से दिल्ली जा रही रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, कई यात्रियों को आईं हल्की चोटें
यात्रियों के मुताबिक, बस चालक शराब के नशे में था। वह अत्यधिक तेज बस चला रहा था।

बरेली, जेएनएन। Road accident in Bareilly : इज्जतनगर में कुदेशिया ओवरब्रिज के पास शनिवार रात को बड़ा हादसा टल गया। ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही बस डिवाइडर में घुस गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री चोटिल हो गए। गनीमत रही कि किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। बस पीलीभीत डिपो की थी जो पीलीभीत से बरेली के लिए चली थी और दिल्ली को जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक, बस चालक शराब के नशे में था। वह अत्यधिक तेज बस चला रहा था। कई यात्रियों ने उसे टोका भी लेकिन, वह नहीं माना। नतीजा यह हुआ कि हादसा हो गया। हादसे में बाद चोटिल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर रवाना कर दिया गया। घटना के बाद टिकट वापसी को लेकर कंडक्टर व यात्रियों में जमकर नोकझोंक भी हुई। कंडक्टर टिकट वापस करने को तैयार नहीं था। यात्रियों के दबाव के बाद कंडक्टर ने टिकट वापस किया।

पीलीभीत मेें तेज रफ्तार वाहन ने बंदर को कुचला : पीलीभीत रोड पर सिद्ध बाबा के पास किसी वाहन से एक बंदर की मृत्यु हो जाने के बाद उस बंदर का बच्चा अपनी मां से लिपट कर स्तनपान कर रहा था। यह देख किसी ने वीडियो बना ली। अभी कुछ दिन पहले इसी रोड पर बड़े तेज रफ्तार वाहन से एक बाघिन की मृत्यु हो गई थी। दो ग्राम प्रधानों को दिलाई गई शपथ कलीनगर : शनिवार को बंगलामित्रसेन पुर मे ग्राम पंचायत सचिव राम प्रकाश ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम मे प्रधान पूनम वर्मा को पद की शपथ ग्रहण कराई। इसके अलावा सचिव राम प्रकाश ने ग्राम पंचायत संडई के प्रधान मेवाराम तथा सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई।

बस की टक्कर से भाई बहन की मौत मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज : बरेली बीसलपुर मार्ग पर ग्राम चुर्रा के नजदीक प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन की मौत तथा दो किशोरियों के गंभीर घायल होने के मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।बरेली जनपद के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर निवासी रामेश्वर दयाल ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा राजीव कुमार अपनी बहन रजनी के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम रूपापुर थाना भुता जा रहा था।

इसी समय बीसलपुर बरेली मार्ग पर ग्राम चुर्रा के नजदीक स्थित आरिफ भट्टे के सामने अपने गांव की रहने वाली सलोनी पुत्री राजपाल एवं सुदामा देवी पुत्री भीमसेन जो सड़क के किनारे कच्चे में खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रही थी जिनको देखकर उनका पुत्र राजीव अपनी मोटरसाइकिल लेकर उनके पास कच्चे में खड़ा हो गया। तभी बरेली की तरफ से बीसलपुर को जाने वाली बस का चालक तेजी व लापरवाही से चलाता हुआ बस लाया और उसने चारों लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना घटित होते ही बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर बस से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाता हुआ भाग गया हादसे के बाद भट्टा पर काम करने वाले काफी लोग मौके पर तुरंत आ गए इसी समय राजपाल ग्राम अर्जुनपुर निवासी आ गए जिन्होंने गंभीर हालत में रजनी और सलोनी को प्राइवेट वाहन की व्यवस्था कर बरेली उपचार हेतु भिजवाया जो बरेली के खुश्लोक अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है सुदामा देवी पुत्री भीमसेन एवं पुत्र राजीव कुमार को प्राइवेट वाहन से सीएचसी बीसलपुर भिजवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया हादसे की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी