लखनऊ से बरेली जा रही रोडवेज बस कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराई, हादसे में 12 यात्री घायल

Road Accident in Bareilly due to Fog लखनऊ दिल्ली हाईवे पर कोहरे के कारण यूपी रोडवेज की बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। यूपी रोडवेज की बस लखनऊ से बरेली जा रही थी। बरेली जनपद में फरीदपुर टोल प्लाजा के पास हादसा हुआ।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:04 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:04 PM (IST)
लखनऊ से बरेली जा रही रोडवेज बस कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराई, हादसे में 12 यात्री घायल
पुलिस और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

बरेली, जेएनएन। Road Accident in Bareilly due to Fog : लखनऊ दिल्ली हाईवे पर कोहरे के कारण यूपी रोडवेज की बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। यूपी रोडवेज की बस लखनऊ से बरेली जा रही थी। बरेली जनपद में फरीदपुर टोल प्लाजा के पास हादसा हुआ। पुलिस और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ।

यूपी रोडवेज की बस गुरुवार रात लखनऊ से बरेली के लिए चली थी। कोहरा अधिक होने की वजह से बस की रफ्तार काफी कम थी। चालक को आगे का रास्ता साफ नहीं दिखाई दे रहा था। बरेली डिपो की यह बस जैसे ही फरीदपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची अचानक बस डिवाइडर से टकरा गई। बस के डिवाइडर से टकराते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टोल प्लाजा के कर्मचारी और वहां मौजूद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और अन्य राहगीरों की मदद बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी को पुलिस ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। 

बरेली के जोगी नवादा में युवती ने की खुदकुशी : बारादरी के जोगी नवादा की रहने वाली युवती मंजू ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली। जोगी नवादा रिलायंस टावर वाली गली में किराये पर रहने वाले युवती के पिता धर्मपाल ने बताया कि वह मूलरुप से बिसौली बदायूं का रहने वाले हैं। गुरुवार को उनकी बेटी मंजू घर पर अकेली थी। शाम को वापस लौटे तो उसका कमरा बंद था। काफी देर दरवाजा न खुलने पर शक हुआ। डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो बेटी का शव पंख से लटका मिला। धर्मपाल व उसके बेटे सोनू ने बताया कि मंजू को कोई दिक्कत नहीं थी फिर भी उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि स्वजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

chat bot
आपका साथी