बरेली की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, नगर निगम ने सड़क निर्माण के खोले टेंडर, अब जल्द शुरू होगा काम

Pothole Free Road in Bareilly शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए नगर निगम ने बुधवार को टेंडर खोले। करीब दो करोड़ रुपये के कामों के लिए टेंडर आए जबकि डेढ़ करोड़ रुपये के टेंडर दोबारा लगाने पड़े हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:35 PM (IST)
बरेली की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, नगर निगम ने सड़क निर्माण के खोले टेंडर, अब जल्द शुरू होगा काम
डेढ़ करोड़ के टेंडरों में नहीं आई निविदा, दोबारा लगाए

बरेली, जेएनएन। Pothole Free Road in Bareilly : शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए नगर निगम ने बुधवार को टेंडर खोले। करीब दो करोड़ रुपये के कामों के लिए टेंडर आए, जबकि डेढ़ करोड़ रुपये के टेंडर दोबारा लगाने पड़े हैं। शासन ने शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया हुआ है। नगर निगम ने बीते दिनों गड्ढामुक्ति के लिए सड़कों का सर्वे किया। करीब 52 किलोमीटर सड़क पर गड्ढे मिले। इन गड्ढों को भरने के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया। बारिश के कारण नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया देर से शुरू की। बुधवार को टेंडर खोले गए, जिसमें करीब दो करोड़ रुपये के कामों पर ही निविदाएं आई। बाकी करीब डेढ़ करोड़ रुपये के काम करने के लिए टेंडर नहीं आए। जिन कामों के टेंडर आए हैं, उनके जल्द काम शुरू कराए जाएंगे। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि अल्प समय के लिए दोबारा टेंडर लगाए गए हैं। उन्हें 26 अक्टूबर को खोला जाएगा। जिनमें टेंडर आए हैं, उनके काम जल्द शुरू करा दिए जाएंगे। तय समय में ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने का प्रयास किया जाएगा।

कब्जे हटाकर शुरू कराया पुलिया का निर्माण : सुभाषनगर पुलिया के पास नाले में तेज बहाव के कारण मंगलवार को सड़क का एक हिस्सा बह गया था। उस पर बुधवार को नगर निगम ने पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया है। पुलिया निर्माण से पहले वहां अतिक्रमण भी हटाया गया। मालगोदाम रोड से सुभाषनगर पुलिया को जाने वाले नाले को कुछ दिन पहले जल निगम ने खोद दिया था। तब जल निगम ने वहां भूमिगत पाइप लाइन डाल दी थी। मंगलवार को पानी के तेज बहाव के कारण पाइप फट गया। इससे नाले व सड़क का एक हिस्सा भी टूटकर बह गया। बुधवार को नगर निगम की टीम ने यहां सबसे पहले सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि जहां सड़क व नाला टूटा था, वहां पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। कुछ ही दिनों में नई पुलिया तैयार हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी