Road Accident in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की टक्कर से दारोगा की मौत

Road Accident in Shahjahanpur लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबे पर बाइक से खाना खाने गए दारोगा को शनिवार शाम को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।इसमें दारोगा की मौत हो गई।जबकि उनके साथ मौजूद होमगार्ड बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 08:55 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 08:55 AM (IST)
Road Accident in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की टक्कर से दारोगा की मौत
शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में थी तैनाती, खाना खाने के लिए होमागर्ड के साथ गए थे ढाबे पर।

बरेली, जेएनएन। Road Accident in Shahjahanpur : लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबे पर बाइक से खाना खाने गए दारोगा को शनिवार शाम को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।इसमें दारोगा की मौत हो गई।जबकि उनके साथ मौजूद होमगार्ड बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया।

बुलंदशहर जिले के यमुनापुरम कालोनी निवासी दारोगा अंशुल सिरोही शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में तैनात थे। शनिवार शाम को सदर थाना क्षेत्र के बाबूजई मुहल्ला निवासी होमगार्ड अमित सिंह के साथ बाइक से तिलहर थाना क्षेत्र के लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबे पर खाना खाने गए थे। वापस पुलिस लाइंस जाते समय नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दारोगा व होमगार्ड सड़क पर गिर गए।

वाहन दारोगा का सिर कुचलता हुआ लखनऊ की ओर चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग का यातायात भी प्रभावित रहा। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ इसकी जानकारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी