Road Accident in Bareilly : ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बच्ची की मौत, हादसे में पिता घायल

मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्री को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां बेटी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता की हालत भी नाजुक है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:45 PM (IST)
Road Accident in Bareilly : ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बच्ची की मौत, हादसे में पिता घायल
बच्ची अपने पिता के साथ सीबीगंज के गांव सनईया स्थित ननिहाल गई हुई थी।

बरेली, जेएनएन। मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्री को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां बेटी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीबीगंज के अलीगंज थाने के गांव कैनी निवासी 12 वर्षीय छात्रा खुशी शानिवार को अपने पिता जयपाल के साथ दोपहर सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सरनिया अपनी ननिहाल से घर लौट रही थी तभी राजकीय आइटीआइ के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में पिता पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पिता की हालत गंभीर हैं। स्वजनों ने बताया कि बच्ची अपने पिता के साथ सीबीगंज के गांव सनईया स्थित ननिहाल गई हुई थी वहां से वह अलीगंज के लिए वापस लौट रहे थे तभी हादसा हो गया।

chat bot
आपका साथी